भारत के साथ अच्छे पड़ोसी की तरह रहना चाहता है पाकिस्तान... बिलावल भुट्टो बोले- हम बातचीत को भी तैयार!

Updated on 17-06-2023 07:16 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का कहना है कि भारत के साथ उनके संबंध अविश्वास के माहौल की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आपसी सम्मान और संप्रभु समानता के आधार पर भारत के साथ 'अच्छे पड़ोसी संबंध' रखने के लिए प्रतिबद्ध है। एक समारोह को संबोधित करते हुए बिलावल ने एक बार फिर वही पुराना कश्मीर राग अलापा। हाल ही में बिलावल शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने भारत आए थे। गोवा में मीटिंग से इतर उन्होंने भारतीय मीडिया से बात करते हुए कश्मीर पर जमकर जहर उगला था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान एससीओ की बैठक में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तरीकों की तलाश कर रहा था, लेकिन भारत ने डिजिटल बैठक आयोजित करने की घोषणा कर दी। बिलावल एक विचारक संस्था 'इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज इस्लामाबाद (आईएसएसआई)' की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

'शहबाज की भागीदारी के लिए माध्यम तलाश रहे थे'

बिलावल ने कहा, 'मुझे एससीओ-सीएफएम में भाग लेने के लिए इस साल गोवा जाने का मौका मिला। एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक जल्दी ही भारत में होने वाली है। पाकिस्तान अभी एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री (शरीफ) की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माध्यम तलाश ही रहा था, तभी भारत में डिजिटल बैठक करने की घोषणा कर दी।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन), संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय संगठनों के माध्यम से भारत के साथ बातचीत करने को प्रतिबद्ध है।

'भारत से दोस्ती के लिए प्रतिबद्ध पाकिस्तान'

बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान परस्पर सम्मान और संप्रभु समानता के आधार पर भारत के साथ सहयोगात्मक और अच्छे पड़ोसियों वाले संबंध बनाए रखने को भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी प्रमुख शक्तियों के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका और चीन के अलावा इसमें रूस, यूरोप और जापान के साथ-साथ ASEAN और रिपब्लिक ऑफ कोरिया भी शामिल हैं। भारत ने इस महीने की शुरुआत में एससीओ की चार जुलाई को होने वाले शिखर सम्मेलन के डिजिटल आयोजन की घोषणा की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.