इमरान खान पर महाप्रहार करेंगे पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख! असीम मुनीर के वार से फेल होगा सुप्रीम कोर्ट

Updated on 16-05-2023 06:37 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और पीटीआई नेता इमरान खान के बीच जारी जंग अब अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है। पाकिस्‍तानी सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने वाले इमरान खान पर अब आर्मी ऐक्‍ट और ऑफिसियल सीक्रेट ऐक्‍ट के तहत मुकदमा चलाने की तैयारी तेज हो गई है। पाकिस्‍तानी सेना के कोर कमांडरों की बैठक में फैसला लिया गया है कि 9 मई को लाहौर के कोर कमांडर समेत पाकिस्‍तानी सेना के अन्‍य ठिकानों पर हमला करने वालों और उनको भड़काने वालों के खिलाफ आर्मी ऐक्‍ट और ऑफिसियल सीक्रेट ऐक्‍ट के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इस कानून के तहत चल रहे मामलों को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती है।

पाकिस्‍तानी विश्‍लेषकों का कहना है कि इस मामले में अब इमरान खान के खिलाफ भी मुकदमा चलाया जा सकता है और आज राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक होने वाली है। इसमें इमरान खान पर आर्मी ऐक्‍ट के तहत मुकदमा चलाए जाने को मंजूरी दी जा सकती है। पाकिस्‍तान के वरिष्‍ठ पत्रकार कामरान युसूफ कहते हैं कि इमरान खान के खिलाफ इन बेहद कठोर कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाता है तो उन्‍हें कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं इमरान खान को सेना अरेस्‍ट भी कर सकती है। यही वजह है कि इमरान खान ने भी आशंका जताई है कि उन्‍हें 10 साल के लिए जेल में डाला जा सकता है।

इमरान खान पर महाप्रहार की तैयारी


इससे पहले इमरान खान समर्थकों ने पीटीआई नेता के अरेस्‍ट होने के बाद लाहौर के कोर कमांडर के घर को जला दिया था। यह घर मूल रूप से पाकिस्‍तान के संस्‍थापक मोहम्‍मद अली जिन्‍ना का था। यही नहीं पाकिस्‍तानी सेना के कोर कमांडर इमरान खान समर्थकों के आगे गिड़ग‍िड़ाते हुए नजर आए थे। इस घटना के बाद जनरल असीम मुनीर ने लाहौर के कोर कमांडर को हटा दिया था। इमरान समर्थकों ने जिन्‍ना हाउस के सभी कमरे, दरवाजे और कायद-ए-आजम से जुड़ी यादों को भी जला दिया था।

जनरल असीम मुनीर ने सेना मुख्‍यालय में कोर कमांडरों की विशेष बैठक बुलाई थी। इस बैठक में इमरान समर्थकों के हिंसात्‍मक प्रदर्शन के बाद पैदा हुए हालात पर चर्चा की। अब आज राष्‍ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक होने वाली है जिसमें इमरान खान और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ किस तरह से आगे बढ़ा जाए, इस पर चर्चा होगी। इमरान खान और उनकी पार्टी के नेताओं पर आरोप है कि उन्‍होंने पीटीआई समर्थकों को भड़काया और फिर उन्‍होंने लाहौर के कोर कमांडर के घर को जला दिया। साथी ही सेना मुख्‍यालय पर भी हमला किया। पाकिस्‍तानी सेना ने कोर कमांडरों की बैठक के बाद एक असाधारण बयान जारी करके कहा कि आर्मी के सभी कमांडर इस हिंसा की निंदा करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.