लाइव टीवी पर पाकिस्तानी सिंगर शाज़िया मंज़ूर ने को-होस्ट पर दनादन बरसाए थप्पड़, हनीमून को लेकर पूछा था सवाल
Updated on
29-02-2024 01:16 PM
फेमस पाकिस्तानी सिंगर शाज़िया मंज़ूर ने एक शो के दौरान को- होस्ट और कॉमेडियन शेरी नन्न्हा को जोरदार तमाचा जड़ दिया। शाज़िया मंज़ूर इस वीडियो में ये बार-बार दोहराती दिख रही हैं कि उन्होंने पिछली बार भी इसे लेकर मना किया था और तब कहा था कि प्रैंक है। इस दौरान बीच में शो के होस्ट मोहसिन अब्बास हैदर मामले को शांत करने के लिए कूद पड़ते हैं लेकिन इसका बहुत फायदा होता दिखता नहीं है।
सोशल मीडिया पर तेजी से छाए इस वीडियो में को-होस्ट शेरी ने शायद इससे ठीक पहले उनसे हनीमून को लेकर सवाल किया और इसके बाद यहां शाज़िया कहती दिख रही हैं, 'वैसे एक बात है कि तू बंदा है थर्ड क्लास का। बगैरत आदमी, लास्ट टाइम भी मैंने कहा था, सबको ये लगा था कि ये प्रैंक है, याद बै पहले भी मैंने कहा था...हनीमून की बात कर रहा है, शर्म नहीं आती? बुलाएं किसी को?' और ये कहते हुए शाजिया शेरी को थप्पड़ लगा देती हैं।
सिंगर ने भड़कते हुए कहा- हनीमून की बात करते हैं किसी खातून के साथ
बीच में होस्ट मोहसिन अब्बास हैदर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं तो वह कहती हैं, 'आज आगे न आएगा कोई। क्या मतलब है आपका ..हनीमून (थप्पड़ चलाते हुए) मतलब क्या है आपका? हनीमून की बात करते हैं किसी खातून के साथ। पिछली दफा भी आपने यही कहा था कि ये प्रैंक है। मैंने सबको कहा कि प्रैंक है, लोगों को नहीं पता कि लास्ट टाइम भी इसने बदतमीजी की थी। मैंने इसको सही डांटा था।'
होस्ट ने कहा- शेरी अपने से लाइनें ना बोला कर भाई तू
इसपर हैदर शेरी पर चीखते दिखते हैं और कहते हैं- शेरी अपने से लाइनें ना बोला कर भाई तू, जो स्क्रिप्ट में लिखा है वही बोल लिया कर यार। इसके बाद सिंगर एक बार फिर शेरी को धक्का देने के लिए उधर बढ़ती हैं और हैदर उन्हें- माजी माजी कहकर रोकने की लगातार कोशिश करते दिख रहे हैं। हैदर सॉरी बोलकर उनसे माफी भी मांगते हैं।
गुस्से में आगबबूला होकर स्टूडियो से बाहर चली गईं सिंगर
बताया जाता है कि सिंग इसके बाद गुस्से में आगबबूला होकर स्टूडियो से बाहर चली गईं और शो में लौटने के लिए तैयार नहीं थीं। इस वीडियो पर लोगों ने खूब सारे कॉमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने कहा है- सेल्फ रिस्पेक्ट मैटर करता है।
ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए बैकग्राउंड सिंगर
बता दें कि शाज़िया मंज़ूर पाकिस्तानी की मशहूर सिंगर हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए बैकग्राउंड सिंगर के रूप में काफी गाने में आवाज दी है। उनके फेमस गानों में 'बतियां बुझाई रख दी', 'चान मेरे मखना' और 'बल्ले बल्लाय' जैसे हिट सिंगल ट्रैक हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…