'हीरामंडी' में पाकिस्तानी स्टार्स! फवाद और माहिरा को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, ये टॉप हीरोइनें थीं पहली पसंद
Updated on
01-05-2024 02:34 PM
अपनी भव्य फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में मनीषा कोइराला से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी जैसे सितारे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ये सितारे भंसाली की पहली पसंद नहीं थे! उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वो पाकिस्तानी एक्टर्स फवाद खान और माहिरा खान को कास्ट करना चाहते थे। इसके अलावा बॉलीवुड की टॉप 3 हीरोइनें उनकी पहली पसंद थीं।
Sanjay Leela Bhansali ने पॉप्युलर यूट्यूबर और होस्ट लिली सिंह से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी वेब सीरीज 'हीरामंडी' में जो कास्ट नजर आ रही है, वो उनकी पहली च्वॉइस नहीं थी। मालूम हो कि इस शो में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान और शेखर सुमन सहित कई स्टार्स नजर आए हैं।
18 साल से दिमाग में था आइडिया
61 साल के संजय लीला भंसाली ने कहा, 'मेरे दिमाग में कई कास्टिंग थी। ये आइडिया 18 साल से था। मैंने रेखा जी के बारे में सोचा और फिर करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी के बारे में सोचा। यह तब एक फिल्म थी। मैंने तब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के बारे में भी सोचा था। इमरान अब्बास और फवाद खान भी एक समय में मेरे दिमाग में थे, लेकिन अंत में मैं इस कलाकारों के समूह के साथ आ गया।'
2016 से भारत में बैन हैं पाकिस्तानी कलाकार
मालूम हो कि माहिरा खान ने शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फवाद खान को 'खूबसूरत', 'कपूर एंड संस' जैसी हिंदुस्तानी फिल्मों में काम किया। इमरान अब्बास पाकिस्तान के फेमस एक्टर्स में से एक हैं। फवाद और माहिरा की जोड़ी को 'हमसफर' ड्रामा में देखा गया और इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी। खैर। जब साल 2016 में भारत पर 'उरी' अटैक हुआ था, उसके बाद पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बैन कर दिया गया।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…