पाकिस्तान की फौज या कंगाल अवाम... किसे चुनेंगे शहबाज? IMF ने रखी अब तक की सबसे मुश्किल शर्त

Updated on 01-03-2023 07:19 PM
इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान सरकार से हाल ही में स्टाफ-लेवल यात्रा के दौरान ब्याज दरों में वृद्धि करने के लिए कहा है। संस्था ने आर्थिक संकट को काबू में करने के लिए सरकार से 'आक्रामक रुख' अपनाने के लिए कहा है। आईएमएफ ने शहबाज सरकार से सवाल किया कि उनकी तरफ से रक्षा बजट पर क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही क्या रक्षा खर्च में कटौती के लिए सहमति बनी है? आईएमएफ के ये सवाल इस बात के संकेत हैं कि पाकिस्तान में मौजूदा कंगाली की अगली शिकार उसकी सेना होने वाली है।
आईएमएफ ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अगर सरकार रक्षा बजट में कटौती नहीं कर सकती तो उन्हें अतिरिक्त राजस्व के लिए चीजों पर जीएसटी दर को 25 फीसदी तक बढ़ाना होगा। न्यूज18 की खबर के अनुसार पाकिस्तान सरकार आईएमएफ की शर्तों को मानने के लिए दर्जनों उपभोक्ता चीजों पर 25 फीसदी जीएसटी (General Sales Tax) लगाएगी क्योंकि वह रक्षा खर्च में कटौती करने में विफल रही है।

अवाम पर बढ़ने वाली है महंगाई की मार

सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि ऋणदाता ने पाकिस्तान को 1.2 बिलियन डॉलर की अगली किश्त हासिल करने के लिए एक रीपेमेंट प्लान (Repayment Plan) पेश करने के लिए कहा है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के लोगों का कहना है कि आईएमएफ ने पाकिस्तान से विनिमय दरों को 'पूरी तरह' उदार बनाने के लिए कहा है। अगले चार महीनों में कम से कम 7 अरब रुपए का अतिरिक्त राजस्व हासिल करने के लिए पाकिस्तान फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने सैकड़ों टैरिफ लाइनों के खिलाफ जीएसटी दरों को बढ़ाकर 25 फीसदी करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

फौज को भी करनी होगी खर्च में कटौती

आईएमएफ के साथ स्टाफ-लेवल के समझौते पर पहुंचने के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से खर्च में कटौती और अतिरिक्त टैक्स लागू करने जैसे उपाय किए जा रहे हैं। गंभीर आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई से अपने खर्च में कटौती करने के लिए कहा गया है। खबरों की मानें तो सैन्य प्रतिष्ठान योजना बना रहा है कि वे अपने गैर-लड़ाकू खर्च में किस तरह कटौती कर सकते हैं। कंगाली का असर पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी अभियान पर भी पड़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.