पाकिस्‍तान का दुश्‍मन भारत आतंकियों की कर रहा मदद, पाकिस्‍तानी रक्षा मंत्री का आतंकवाद पर बचकाना बयान

Updated on 12-04-2023 08:40 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ की मानें तो देश की अंतरिम सरकार के अफगानिस्‍तान के साथ अच्‍छे रिश्‍ते हैं लेकिन यह बात भी चिंता का विषय है कि इस देश को अब पाकिस्‍तान पर हमले के लिए प्रयोग किया जा रहा है। आसिफ ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) अब अफगानिस्‍तान की जमीन का प्रयोग आतंकी हमलों के लिए कर रहा है। यह संगठन इस देश की मदद से पाकिस्‍तान पर खासकर खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां पर हावी होता जा रहा है। आसिफ ने व्‍यॉइस ऑफ अमेरिका को दिए इंटरव्‍यू में यह बात कही है। रक्षा मंत्री ने अपने इंटरव्‍यू में भारत पर भी आतंकियों की मदद करने का आरोप दोहराया है।

अफगानिस्‍तान ने तोड़ा अपना वादा
पिछले साल टीटीपी और पाकिस्‍तान की सरकार के बीच एक शांति वार्ता के बाद से ही देश में आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है। 29 नवंबर 2022 को टीटीपी ने युद्धविराम खत्‍म करने का फैसला किया था। इसके बाद से ही आतंकी संगठन आक्रामक हो गया है। युद्धविराम खत्‍म होने के बाद से 100 से ज्‍यादा आतंकी हमले हुए हैं जिनमें सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्‍तान का मानना है कि इनमें से कई हमलों की योजना अफगानिस्तान में मौजूद टीटीपी के आकाओं की तरफ से दिए गए थे। साथ ही आतंकी हमलों के निर्देश भी अफगानिस्‍तान से ही दिए जाते हैं।
अफगान तालिबान का भी साथ
आसिफ ने इंटरव्‍यू में अपना काबुल दौरा याद किया। उन्‍होंने बताया कि इस दौरे पर उन्‍होंने अफगानिस्‍तान की सरकार को टीटीपी की तरफ से बढ़ते आतंकी हमलों के बारे में बताया था। आसिफ ने कहा कि मीटिंग में अफगान तालिबान ने वादा किया था कि वह टीटीपी की तरफ से बढ़ते आतंकवाद की समस्या से निपटेगा। साथ ही कहा था कि वे दोहा समझौते के मुताबिक आतंकवाद के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे। आसिफ की मानें तो अफगान तालिबान और टीटीपी के बीच एक भाईचारा है। उन्‍होंने कहा कि दोनों ही पिछले 20 सालों से नाटो के खिलाफ एक साथ लड़ रहे हैं और ऐसे में यह भाईचारा मजबूत हो गया है। आसिफ का कहना था कि टीटीपी आतंकियों में सात से आठ हजार के बीच अफगान तालिबान हैं।
भारत दे रहा एडवांस्‍ड उपकरण
आसिफ ने दावा किया है कि टीटीपी के पास एडवांस्‍ड उन्नत हथियार हैं जैसे कि नाइट विजन गॉगल्स। उनका कहना था कि ये वो हथियार हैं जो अमेरिकी सेना साल 2021 में अफगानिस्तान से बाहर निकलते हुए पीछे छोड़ दिए गई थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि दूसरे देश भी टीटीपी आतंकियों को एडवांस्‍ड उपकरण मुहैया करा रहे हैं। उनकी मानें तो भारत जैसे कुछ देश जिनके पाकिस्‍तान के साथ अच्‍छे संबंध नहीं हैं, वो अब टीटीपी की मदद कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान ने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को इससे जुड़े सबूत भी दिए हैं। खैबर पख्‍तूनख्‍वां में सेना के बढ़ते विरोध प्रदर्शन पर आसिफ ने यह माना कि पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिति के कारण कई क्षेत्रों में आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को अक्सर मीडिया अनदेखा कर देती है। उनकी मानें तो प्रांत के लोग टीटीपी के साथ सह-अस्तित्व के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में वह तालिबान की वापसी का विरोध कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.