पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला लोकसेवक ने रचा इतिहास, पंजाब में डॉक्टर सना रामचंद बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

Updated on 14-02-2023 06:26 PM
लाहौर : पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला लोकसेवक कही जाने वाली एक डॉक्टर को वर्तमान में पंजाब प्रांत के हसनअब्दाल शहर में सहायक आयुक्त और प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है जो शहर के इतिहास में पहली बार हुआ है। मीडिया में सोमवार को आई खबरों से यह जानकारी मिली। डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी (27) सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) परीक्षा 2020 पास करने के बाद पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) में शामिल हुईं।


पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की खबर के मुताबिक उन्होंने अटक जिले के हसनअब्दाल शहर के सहायक आयुक्त और प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। एक दूसरे अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार ने कहा कि गुलवानी ने अपने पहले प्रयास में परीक्षा पास की। हिंदू समुदाय के कई कार्यकर्ताओं के अनुसार विभाजन के बाद से परीक्षा पास करने वाली समुदाय की वह पहली पाकिस्तानी महिला हैं।

    माता-पिता की इच्छा पर बनीं डॉक्टर

    पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है जिसकी स्थिति बेहद दयनीय है। खबर में कहा गया कि सिंध प्रांत के शिकारपुर शहर में पली-बढ़ीं गुलवानी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने माता-पिता की इच्छा पर डॉक्टर बनीं। गुलवानी ने अपनी परीक्षा पास करने के बाद कहा था, 'मुझे नहीं पता कि मैं पहली हूं, लेकिन (मैंने) अपने समुदाय से किसी (महिला) के परीक्षा में शामिल होने के बारे में कभी नहीं सुना।'


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.