पाकिस्तान का गिड़गिड़ाना काम आया, मदद को तैयार हुआ यह मुस्लिम देश... क्‍या IMF से डील का रास्‍ता होगा साफ?

Updated on 06-04-2023 06:38 PM
इस्लामाबाद : कई बार अनुरोध के बाद अब अनुमान है कि सऊदी अरब पाकिस्तान की मदद के लिए तैयार हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को सऊदी अरब सरकार की ओर से 2 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि पर पुष्टि मिलने की संभावना है। अब पाकिस्तान अतिरिक्त 1 बिलियन डॉलर के फंड पर संयुक्त अरब अमीरात से वेरिफिकेशन मिलने के इंतजार में हैं ताकि वह आईएमएफ के साथ एक स्टाफ लेवल एग्रीमेंट साइन कर पाए। इससे पहले विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए पाकिस्तान को तत्काल विदेशी कर्ज की व्यवस्था करने के लिए कहा था।

शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को पाकिस्तानी अखबार द न्यूज से पुष्टि करते हुए कहा कि आईएमएफ ने पाकिस्तानी अधिकारियों को सूचना दी है कि उन्हें सऊदी अरब की तरफ से 2 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि पर पुष्टि (confirmation) हासिल हुई है। कहा जा रहा है कि आईएमएफ के कर्मचारी हालिया पुष्टि से काफी हद तक संतुष्ट दिख रहे हैं। अब सऊदी अरब के उच्च अधिकारी सार्वजनिक घोषणा के लिए तैयार हैं जो संभवतः पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब की आगामी यात्रा के दौरान की जाएगी।
सऊदी राजदूत ने दिए संकेत
पाकिस्तान में सऊदी अरब के राजदूत ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संकेत दिया था कि उनके देश ने हमेशा गंभीर परिस्थितियों में पाकिस्तान का समर्थन किया है और 'इंशाअल्लाह, अच्छी खबर जल्द ही दी जाएगी।' रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने कहा कि अब सभी की नजरें यूएई की तरफ से एक अरब डॉलर की राशि देने की पुष्टि पर केंद्रित हैं, जो आईएमएफ के साथ स्टाफ-लेवल एग्रीमेंट का रास्ता साफ कर सकता है। हालांकि आईएमएफ के साथ समझौते पर साइन करने के रास्ते में अभी भी एक रुकावट है।
समझौते में रुकावट बन रही सब्सिडी
प्रधानमंत्री कार्यालय के परामर्श से पेट्रोलियम मंत्रालय ने मोटरसाइकिलों और 800 सीसी तक की कारों के मालिकों के लिए क्रॉस-फ्यूल सब्सिडी की घोषणा की थी। पाकिस्तान सरकार को इसे खत्म करना होगा लेकिन इसे अभी तक वापस नहीं लिया गया है। वर्ल्ड बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को सार्वजनिक कर्ज संकट से बचने के लिए तत्काल विदेशी कर्ज की जरूरत है। रिपोर्ट अनुमान लगाती है कि चालू वित्त वर्ष में करीब 40 लाख पाकिस्तानी गरीबी की चपेट में आ जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.