भारत के आर्थिक मॉडल से दूर होगी पाकिस्तान की कंगाली, इमरान खान के इस 'आइडिया' में कितना दम?

Updated on 06-04-2023 06:44 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान संकट में घिरे अपने मुल्क को बार-बार भारत की ओर देखने की नसीहत दे रहे हैं। कभी विदेश नीति तो कभी आर्थिक मॉडल। एक नए वीडियो में इमरान आर्थिक संकट दूर करने के लिए प्रवासी पाकिस्तानियों के निवेश पर जोर देते दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए वह भारत और चीन के मॉडल का उदाहरण देते हैं। दरअसल विदेशों में बसे पाकिस्तानियों ने अपने मुल्क में पैसे भेजना कम कर दिया है। इसने पहले से संकटग्रस्त देश में डॉलर की किल्लत को और बढ़ा दिया है। इमरान ने कहा कि 'विदेशों में बसे हमारे पाकिस्तानी काफी अमीर हैं'।

वीडियो में इमरान ने कहा, 'पाकिस्तानी पाकिस्तान में पूंजी निवेश करें। एक करोड़ पाकिस्तानी विदेशों में बसे हैं। पाकिस्तान में 22-23 करोड़ लोगों से ज्यादा इन एक करोड़ लोगों के पास डॉलर हैं। वे लोग जिस दिन पाकिस्तान में निवेश करेंगे, हमारी डॉलर की दिक्कत दूर हो जाएगी। अभी हम इधर-उधर पैसे मांग रहे हैं, यह समस्या तब दूर होगी जब हम पहले अपने मुल्क का निज़ाम ठीक करें और उसके बाद एक माहौल बनाएं जिसमें पूंजी निवेश हो और उस माहौल में सबसे पहले जो इस मुल्क में निवेश करेगा वो प्रवासी पाकिस्तानी हैं फिर बाहर से निवेश आएगा।'
दी भारत और चीन की मिसाल
इमरान ने आगे कहा, 'हिंदुस्तान और चीन, इन दोनों की जब तरक्की शुरू हुई थी तो सबसे पहले इन्होंने माहौल बनाया था जिसमें विदेशों में बसे इनके अपने लोगों ने पहले निवेश किया। इसके बाद दुनिया से निवेशक आए। हमारी इस वक्त सबसे बड़ी समस्या यह है कि 140 देशों में पाकिस्तान का रूल ऑफ लॉ (कानून का शासन) 129वें नंबर पर है। जब हम 129वें नंबर पर रहेंगे तो यहां कोई निवेश नहीं करेगा। वही पाकिस्तानी जाकर दुबई में प्रॉपर्टी ले लेते हैं, वही पाकिस्तानी बिजनस के लिए दुबई, अमेरिका, यूरोप चले जाते हैं।'

कितने अमीर हैं प्रवासी पाकिस्तानी?

इमरान ने कहा, 'सिर्फ 20 हजार पाकिस्तानियों ने दुबई में चार अरब डॉलर की प्रॉपर्टी खरीदी हुई है। सिर्फ 20 हजार पाकिस्तानियों ने... आईएमएफ से हम 6 अरब डॉलर के लिए हर चीज मानने को तैयार हैं। अमेरिका में सिर्फ 16 हजार पाकिस्तानी अमेरिकी डॉक्टरों की नेट वर्थ 200 अरब डॉलर है। अमेरिका में लाखों पाकिस्तानी हैं। 10 टॉप पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनसमैन की नेट वर्थ 25 अरब डॉलर है। हमारे पाकिस्तानी अमीर हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.