पाकिस्तान की अनोखी लव स्टोरी, पति-पत्नी ने बनवाए पुराने व्हाट्सऐप मैसेज के टैटू, हाथ पर लिखी 'चैट'

Updated on 06-03-2023 05:56 PM
इस्लामाबाद : आज के जमाने में कपल एक-दूसरे को टेक्स्ट मैसेज करते हैं, फोटो और वीडियो भेजते हैं। नए जमाने के प्यार का इज़हार खतों के बजाय सोशल मीडिया पर ही होता है। पाकिस्तान में इससे जुड़ी एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। हर कपल के लिए उनके रिलेशनशिप की शुरुआत यादगार होती है। पाकिस्तान में एक कपल ने अपनी इन्हीं यादों को सहेजने का एक अनोखा तरीका खोज निकाला है। इंटरनेट पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक कपल ने अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों के व्हाट्सएप टेक्स्ट मैसेज का टैटू अपने हाथों पर बनवाया है। कपल की बातचीत वाले मैसेज में लिखा है, 'मैं खुद को तुम्हारे बहुत करीब महसूस कर रही हूं। मैं तुम्हारे गले लगना चाहती हूं।' महिला के इस मैसेज पर शख्स ने रिप्लाई किया, 'यह सांस लेने जितना आसान है'। पाकिस्तान के अफ्फान और सीरूत ने अपने हाथों पर उन मैसेज के टैटू बनवाए जिन्हें कभी उन्होंने एक-दूसरे को भेजा था।

शादी को हो चुके हैं तीन साल

अफ्फान ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक दूसरे ट्वीट में अफ्फान ने लिखा, 'टैटू बनवाने का आइडिया सीरूत का था।' कपल की शादी को अब लगभग तीन साल हो चुके हैं। सीरूत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लोग हमारे टैटू से काफी परेशान हैं। हमारी शादी को अब लगभग 3 साल हो चुके हैं। इसलिए कुछ भी परमानेंट करवाने में हमें कोई दिक्कत नहीं है। हां, शादियां टूट भी सकती हैं।'

कुछ को आया पसंद, कुछ ने उड़ाया मजाक

उन्होंने कहा कि टैटू को लेजर से हटाया भी जा सकता है। 'तुम सब बहुत निगेटिव हो।' व्हाट्सऐप मैसेज के टैटू सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे प्यार के इजहार का एक अनोखा तरीका बताया जो हमेशा साथ रहेगा। वहीं कुछ को यह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, 'बस बहुत हो गया। महीने भर का ट्विटर अब हो गया। यह बहुत शानदार है, मैं रो रहा हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.