यश चोपड़ा की पत्नी और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का निधन, इस कारण गई जान

Updated on 20-04-2023 09:23 PM
मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी और रानी मुखर्जी की सासू मां पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। करीब 11 साल पहले यश चोपड़ा का निधन हो गया था। अब पामेला चोपड़ा के जाने से यशराज परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि पामेला चोपड़ा 20 अप्रैल की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
फिलहाल पामेला चोपड़ा के निधन की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि पामेला चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और उनका मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।


इस कारण पामेला का हुआ निधन

लीलावती हॉस्पिटल के डॉ. प्रह्लाद प्रभुदेसाई ने 'पीटीआई' को बताया कि पामेला चोपड़ा को निमोनिया हुआ था और वह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS) से भी पीड़ित थीं। इसी की वजह से उनका निधन हो गया।

11 बजे हुआ अंतिम संस्कार

यशराज फिल्म्स ने ट्विटर हैंडल पर पामेला को लेकर एक ट्वीट किया और निधन की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा है, 'भारी मन और दुख के साथ चोपड़ा परिवार को सूचित करना पड़ रहा है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। उनका सुबह 11 बजे मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। आपकी दुआओं और प्रार्थना के हम बहुत आभारी हैं। इस दुख की घड़ी में हम चाहेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया जाए।'

सिंगर और ड्रेस डिजाइनर थीं पामेला
पामेला चोपड़ा एक जानी-मानी सिंगर, फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर थीं। पामेला चोपड़ा ने 'कभी कभी', 'दूसरा आदमी', 'त्रिशूल', 'चांदनी', 'लम्हे', 'डर', 'सिलसिला', 'काला पत्थर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'मुझसे दोस्ती करोगे' समेत पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में गाने गाए।

पामेला चोपड़ा ने यशराज बैनर की कई फिल्मों के म्यूजिक में अहम योगदान दिया। वह कई फिल्मों में ड्रेस डिजाइनर के तौर पर भी शामिल रहीं। इनमें 'सिलसिला' के अलावा 'सवाल', 'वीर जारा' और 'मेरे यार की शादी है' जैसी फिल्में शामिल हैं।

यश चोपड़ा से हुई थी अरेंज मैरिज

पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा से 1970 में शादी की थी। उनकी यह अरेंज मैरिज थी, जिसमें फिल्ममेकर रमेश शर्मा का अहम रोल रहा था। यश चोपड़ा से शादी के बाद पामेला बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय की मां बनीं। शादी के बाद पामेला पूरी तरह से बच्चों की परवरिश और घर में रम गईं।

साधारण जिंदगी जीती थीं पामेला

भले ही पामेला चोपड़ा अरबों की संपत्ति की मालकिन रहीं, लेकिन वह एक मिडल क्लास हाउस वाइफ की तरह ही रहती थीं। पामेला चोपड़ा हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहीं। लेकिन पति की फिल्मों में वह हमेशा ही हाम करती रहीं। पामेला चोपड़ा रिश्ते में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल की चचेरी बहन थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.