पंचायत के 'बनराकस' को नहीं मिल रहे अच्छे रोल:बोले-'अगले दो साल तक काफी काम है लेकिन कमर्शियल फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे'

Updated on 08-06-2024 05:38 PM

वेब सीरीज 'पंचायत 3' में भूषण यानी 'बनराकस' का रोल निभाकर दुर्गेश कुमार इन दिनों चर्चा में हैं। दुर्गेश को अपने करियर में इस रोल से पहली बार इतनी सफलता मिली है।इससे पहले वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाते नजर आए हैं लेकिन सक्सेस का स्वाद चखने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि पंचायत 3 की सफलता के बाद भी दुर्गेश का संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। उनका कहना है कि अभी भी उन्हें किसी ने कोई अच्छा रोल ऑफर नहीं किया है।

'कमर्शियल फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे'

एक इंटरव्यू में दुर्गेश ने कहा, मैं अभी भी यही कहूंगा कि मुझे अच्छे रोल नहीं मिल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मुझे काम नहीं मिल रहा है लेकिन मुझे बड़ी कमर्शियल फिल्मों के कोई ऑफर नहीं मिल रहे हैं। तब भी जो छोटे-मोटे रोल ऑफर हो रहे हैं, मैं उनके जरिए परफॉर्म करने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे पास अगले दो साल तक के लिए काफी काम है।

सॉफ्ट पोर्न फिल्मों में काम करना पड़ा

दुर्गेश ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बताया कि वो 2013 में पहली बार मुंबई आए थे। इसके बाद उन्होंने कई ऑडिशन दिए लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर्स उन्हें कहते थे कि उनमें टैलेंट है लेकिन ऑडिशन में बात नहीं बन रही। इसके बाद उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में काम करने का मौका मिला लेकिन इसके बाद भी जब उन्हें काम नहीं मिला तो उन्हें गुजारा करने के लिए सॉफ्ट पोर्न फिल्में तक करनी पड़ीं। दुर्गेश बोले, 'मैं एक्टिंग के बिना नहीं रह सकता था। मैंने कई तरह के काम कर लिए क्योंकि मुझे पता था कि मेरे अंदर कितनी संभावना है।'

'महाराज' में आएंगे नजर

दुर्गेश कुमार की अगली फिल्म 'महाराज' है जिसमें वो कॉमिक रोल करते नजर आएंगे। इसमें उनके मात्र दो सींस हैं। ये आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म है। इसके अलावा दुर्गेश सैफ अली खान की फिल्म 'कर्त्तव्य' में नजर आएंगे। उन्हें फिल्म 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' में शत्रुघ्न सिन्हा, आशुतोष राणा और मुकेश तिवारी के साथ भी देखा जा सकेगा। उन्होंने 'लापता लेडीज' और 'भक्षक' में भी काम किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.