पंड्या फिटनेस जांच में पास , पृथ्वी विफल रहे

Updated on 17-03-2022 06:30 PM

मुम्बई पिछले काफी समय से फिट नहीं होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिटनेस जांच में पास हो गये हैं , वहीं युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ नाकाम रहे हैं। अब पंड्या आईपीएल के 15 वें सत्र में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर सकेंगे।

पंड्या बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हुई फिटनेस जांच के लिए किए जाने वाले यो-यो परीक्षण में सफल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल से पहले अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की फिटनेस की जांच कर रहा है जिसके तहत ही पंड्या को भी एनसीए में दो दिन तक जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

बीसीसीआई के अनुसारफिटनेस परीक्षण उन खिलाड़ियों के लिए है, जिन्होंने चोट से वापसी की है। आईपीएल के व्यस्त सत्र से पहले यह फिटनेस का सामान्य आंकलन है।वहीं युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की फिटनेस उम्मीद के अनुसार नहीं रही। वह यो-यो परीक्षण में विफल रहे।

यो-यो क्वालीफिकेशन का वर्तमान आंकड़ा 16.5 है जबकि पृथ्वी 15 का स्कोर ही निकाल पाए थे हालांकि इससे उन्हें आईपीएल में खेलने से नहीं रोका जा सकता। पृथ्वी अभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं पर वह अपनी फिटनेस की जांच के लिए एनसीए में थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.