भोपाल : सुनने वालों के दिलों को छूने के लिए पूरी तरह से तैयार एमटीवी हसल 2.0 स्टार पैंथर अपनी लेटेस्ट ट्रैक दर्द-ए-दिल लेकर वापस आ गया है सुंदर पल्लवी देसवाल के साथ खुद को पेश करते हुए इस गाने को सोनी म्यूजिक की सहायता से रिलीज किया गया है दिल तोड़ने वाले गानों के क्षेत्र में अपनी पहली एंट्री करते हुए यह इंडी पॉप ट्रैक एक रिश्ते के खत्म होने के बाद महसूस किए जाने वाले दर्द और तड़प को फोकस करता है इसे पैंथर द्वारा रचित, लिखित और गाया गया है और इसका संगीत अंकी द्वारा निर्मित किया गया है दर्द-ए-दिल एक मर्मभेदी गाना है जो एक विफल रिश्ते के साथ आने वाली भावनाओं को दिखलाता है अपनी बहुमुखी संगीत शैली के लिए जाना जाने वाला यह ट्रैक,पारंपरिक और आधुनिक ध्वनियों का मिश्रण है, जो एक गहरी तड़प की भावना पैदा करता है जिसे कोई भी दिल टूटने वाला अनुभव कर सकता है।
लॉन्च पर पैंथर बोले यह गीत मेरे सभी प्रशंसकों के लिए है जो मुझे एक भावनात्मक गाना गाते हुए सुनना चाहते थे इसलिए, दर्द-ए-दिल के साथ मैं किसी को एक बार प्यार करने के बाद खोने के दर्द को कैप्चर करना चाहता था साथ ही एक यूनिवर्सल अपील भी थी जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होती है यह एक ऐसा गीत है जो दिल टूटने पर पछतावे और भावनात्मक उथल-पुथल को बयां करता है मुझे उम्मीद है कि ट्रैक श्रोताओं के दिलों को छू लेगा, क्योंकि वे इसकी बीट्स पर नाचते हैं
एक उथल-पुथल भरे रिश्ते को चित्रित करते हुए जिसका अंत दिल टूटने पर होता है दर्द-ए-दिल ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए एक प्रासंगिक एंथम है जो इस तरह के अनुभवों से गुजरा है। पैंथर ने खुद को एक ऐसे कलाकार के रूप में साबित किया है जो सहजता से शैलियों के बीच अपने आप को स्विच कर सकता है और दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होने वाला संगीत को बना सकता है। अपने दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स प्राप्त करते हुए, जो इस ट्रैक को बार-बार सुन रहे है, पैंथर श्रोताओं को अपने भावपूर्ण धुनों और आकर्षक बीट्स के अनूठे मिश्रण से मोहित करना जारी रखे हुए है।
रिलीज के 5 दिनों से भी कम समय में 20 लाख व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला, दर्द-ए-दिल अब सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है