परेश रावल ने बताया 'हेरा फेरी 3' में होगा इंटरनैशनल स्कैम, कार्तिक आर्यन के रोल पर कही यह बात

Updated on 24-02-2023 07:55 PM
जब से यह अनाउंसमेंट हुई है कि 'हेरा फेरी 3' बन रही है, तब से फैन्स जश्न में डूबे हैं। उनकी एक्साइटमेंट तब और बढ़ गई जब अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने हाल ही इस फिल्म के टीजर की शूटिंग की। सेट से सामने आई तीनों स्टार्स की तस्वीर को देख फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई दिन से 'हेरा फेरी 3' ट्विटर पर ट्रेंड में है और फैन्स इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पाने को बेताब हैं। साल 2000 में पहला पार्ट 'हेरा फेरी' आया था, जो हिट रहा। फिर 2006 में 'फिर हेरा फेरी' आई जो ब्लॉकबस्टर रही। तभी से यह फ्रैंचाइज फैन्स के लिए फिल्म नहीं बल्कि एक 'इमोशन' बन गई। परेश रावल 'हेरा फेरी 3' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही उन्होंने 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग से लेकर इसमें कार्तिक आर्यन के बारे में बात की। बातों-बातों में परेश रावल फिल्म के प्लॉट का हिंट भी दे गए।
कुछ महीने पहले जब ऐसी खबरें आई थीं कि Akshay Kumar अब 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइज का हिस्सा नहीं होंगे और उनका राजू का किरदार अब कोई और एक्टर निभाएगा तो फैन्स दुखी हो गए थे। तब उन्होंने ट्विटर पर 'नो अक्षय कुमार नो हेरा फेरी' ट्रेंड करना शुरू कर दिया था। बाद में Suniel Shetty और Paresh Rawal ने भी कहा कि अक्षय के बिना यह फ्रैंचाइज अधूरी है। तब सुनील शेट्टी ने यह भी कहा था कि वह 'हेरा फेरी 3' के लिए अक्षय कुमार को मनाएंगे और बात करेंगे। मालूम हो कि अक्षय ने Hera Pheri 3 इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और इसमें कुछ बदलाव का सुझाव दिया था।

'हेरा फेरी 3' में अक्षय की वापसी से खुश

लेकिन अब परेश रावल खुश हैं कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार की वापसी हो गई है। परेश रावल, अक्षय और सुनील शेट्टी के साथ एक बार फिर 'हेरा फेरी' करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। परेश रावल ने 'मिड डे' से बातचीत में कहा कि दोनों ही एक्टर अपने काम को लेकर बिल्कुल भी इनसिक्यॉर नहीं हैं। उन तीनों की जो ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री है, वो फिल्मी पर्दे पर भी नजर आती है।

'हेरा फेरी 3' में होगा इंटरनैशनल स्कैम

'हेरा फेरी' में एक मकान मालिक और उसके दो 'निठल्ले' किराएदारों की कहानी दिखाई गई। ये तीनों मिलकर बहुत ही कम वक्त में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन इस चक्कर में वो क्या-क्या कर बैठते हैं, इसे मजेदार तरीके से फिल्म में दिखाया गया था। परेश रावल ने आगे बताया कि 'हेरा फेरी 3' में अब बाबू भैया, राजू और श्याम तीनों मिलकर इंटरनैशनल लेवल का स्कैम करेंगे। वो तीनों विदेश जाएंगे और वहां 'हेरा फेरी' करेंगे।

विदेश में इन जगहों 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग

परेश रावल ने कहा, 'हम तीन महीनों में 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। शूट मुंबई में होगा और यह काफी लंबा होगा। चूंकि बाबू भैया, राजू और श्याम इस बार विदेश जाएंगे, इसलिए शूटिंग अबू धाबी से लेकर दुबई और लॉस एंजेलिस समेत कई इंटरनैशनल लोकेशंस पर शूट की जाएगी।'

'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन क्या करेंगे?

एक्टर कार्तिक आर्यन को भी 'हेरा फेरी 3' में एक नए रोल के लिए साइन किया गया था, जिसकी अनाउंसमेंट 2022 में की गई थी। चूंकि 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार अपने किरदारों में वापसी करेंगे, ऐसे में कार्तिक आर्यन का क्या रोल होगा, इसे लेकर भी लोगों के मन में सवाल है। कार्तिक आर्यन 'हेरा फेरी 3' में क्या करेंगे? इस बारे में पूछे जाने पर परेश रावल ने कहा, 'जहां तक मुझे याद है, पहले अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों ही 'हेरा फेरी 3' करने वाले थे। लेकिन बात नहीं बनी। अब हुआ क्या, मुझे पता नहीं।' 'हेरा फेरी 3' को इस बार फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे। जहां 'हेरा फेरी' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, वहीं 'फिर हेरा फेरी' नीरज वोरा ने डायरेक्ट की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.