परिणीति चोपड़ा का दूसरा करवा चौथ, राघव चड्ढा ने भरी मांग और पानी पिलाकर तोड़ा व्रत, दिल खुश कर देंगी 8 तस्वीरें

Updated on 21-10-2024 12:22 PM
करवा चौथ का पर्व बॉलीवुड सितरों ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। जहां मुंबई में अनिल कपूर के घर पर पूजा का सारा इंतजाम हुआ और वहां इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग पहुंचे। वहीं, परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल दिल्ली आईं। यहां उन्होंने पति और AAP नेता राघव चड्ढा के साथ अपना व्रत खोला। उसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को दिल्ली में ही शादी की थी। उनकी शादी को अब एक साल हो चुका है। मगर उनका इस बार दूसरा करवा चौथ था, जिसका व्रत उन्होंने रखा था। जब वह ससुराल पहुंची थीं तो उनका शानदार स्वागत हुआ था। उसका वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

परिणीति चोपड़ा का दूसरा करवा चौथ, राघव के साथ तस्वीरें


जहां पहले करवा चौथ पर परिणीति चोपड़ा ने मरून रंग का आउटफिट कैरी किया था। वहीं, इस बार वह गुलाबी रंग के सलवार सूट में दिखाई दीं। उन्होंने इंस्टग्राम जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें कभी राघव उनकी मांग के सिंदूर को ठीक करते दिख रहे हैं तो कभी एक्ट्रेस उन्हें अपनी मेहंदी दिखा रही हैं। किसी में पतिदेव उनकी चोटी खींच रहे हैं तो किसी में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे गार्डन में बाते करते हुए और समय बिताते दिख रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने मां और सास के साथ की पूजा


एक फोटो ऐसी भी है, जो कि पूजा के दौरान की है। वहां सभी महिलाएं हैं। परिणीति की मां और सास भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ और औरते भी हैं, जो व्रत की विधि कर रही हैं। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राघव बीवी की मांग में एक चुटकी सिंदूर भर रहे हैं। और परी अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। इसके बाद वह उसे सेट भी करते हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 March 2025
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' से कई कलाकारों का जीवन और करियर बना है। उन एक्टर्स का न सिर्फ टीवी की दुनिया में बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्हें बढ़िया…
 10 March 2025
'गदर 2' से पर्दे पर धमाल मचाने वाले डायरेक्‍टर अनिल शर्मा की फिल्‍म 'वनवास' सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप रही थी। बीते साल 20 दिसंबर को नाना पाटेकर, उत्‍कर्ष शर्मा…
 10 March 2025
बॉलीवुड सुपरस्‍टार अक्षय कुमार जहां बीते दिनों अपनी फिल्‍म 'स्‍काई फोर्स' को लेकर चर्चा में थे, वहीं आगे वह 'जॉली एलएलबी 3', 'कनप्‍पा' और 'हाउसफुल 5' के साथ 'हेरा फेरी…
 10 March 2025
यूट्यूबर आशीष चंचलानी को मुंबई में एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया। वो समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में नजर आए थे, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया ने…
 10 March 2025
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि इसकी रिलीज डेट और ट्रेलर का कुछ अता-पता नहीं हैं। मगर इसका टीजर…
 06 March 2025
हाल ही में सना खान का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा है जिसमें बॉलीवुड छोड़कर इस्लाम की पनाह में जानेवाली एक्ट्रेस संभवना सेठ को नसीहतें देती दिखी थीं। सोशल…
 06 March 2025
जाने-माने यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' में नजर आए कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल यानी UK07 राइडर इस वक्त अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड…
 06 March 2025
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी कुछ आदतों के बारे में बातें कीं। एक्ट्रेस ने Attention-deficit/hyperactivity disorder (ADHD) और एंजाइटी को लेकर बातें की। उन्होंने बताया कि अगर कोई…
 06 March 2025
भारत के सबसे मशहूर और सम्मानित बिजनेसमैन में से एक रहे जेआरडी टाटा की पूरी कहानी अब एक सीरीज के रूप में देखने को मिलेगी। टाटा ग्रुप को भारत की…
Advt.