संसदीय कमेटी बोली- इसे दोगुना करने की जरूरत चीन अरबों डॉलर खर्च कर रहा

Updated on 22-12-2023 01:39 PM

भारत का डिफेंस रिसर्च बजट देश को ग्लोबल लीडर बनाने के लिए काफी नहीं है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक भारत की संसदीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। इसमें कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर लीडर बनने के लिए आने वाले सालों में देश को रक्षा क्षेत्र में रिसर्च पर बजट दोगुना करने की जरूरत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिसर्च के क्षेत्र में हमें बजट 5.38% से बढ़ाकर 8-10% के बीच ले जाना होगा। फिलहाल डिफेंस रिसर्च का जितना बजट है, वह सिर्फ देश को आत्मनिर्भर बनाने या उसकी रक्षा करने के लिए ही काफी है। इससे देश ग्लोबल लीडर नहीं बन सकता।

सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने कहा- चीन डिफेंस के क्षेत्र में रिसर्च पर अरबों डॉलर खर्च कर रहा है। ऐसे में पीछे रहने का रिस्क नहीं ले सकते। डिफेंस प्रोडक्शन में ग्लोबल प्लेयर बनने के लिए हमें प्रतिस्पर्धा की भावना से काम करना होगा। हथियारों का लाइसेंस के साथ प्रोडक्शन करना काफी नहीं है।

कमेटी बोली- 2010-11 में ज्यादा था बजट, बाद में कम किया गया
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 2010-11 में रक्षा में रिसर्च का बजट 6.59% था। फिर 2014-15 में 6.6% हो गया, लेकिन इसके बाद इसे लगातार घटाया जा रहा है। इसके अलावा पैनल ने DRDO में इस बजट के इस्तेमाल को लेकर भी चिंताएं जताई हैं। कमेटी ने कहा कि रिसर्च बजट का करीब 25% हिस्सा यानी 1300 करोड़ रुपए प्राइवेट सेक्टर को दे दिए जाते हैं। इससे DRDO के प्रोजेक्ट्स के लिए कम पैसे बचते हैं।

कमेटी ने इस बात पर जोर दिया कि देश में डिफेंस मैकेनिज्म को मजबूत और मॉडर्न बनाने के लिए सरकार को DRDO के प्रोजेक्ट्स और आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी फंड उपलब्ध कराने की जरूरत है। इससे DRDO ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेगा जो अनोखे और दुनिया में अब तक न हुए हों। इसके बाद ही देश आगे चलकर हथियारों और गोला-बारूद का एक्सपोर्टर बनकर उभर सकेगा।

कमेटी ने कहा कि बजट को बढ़ाने का लक्ष्य भारत को नई तकनीक वाले हथियार और डिफेंस सिस्टम के क्षेत्र में ग्लोबल पावर बनाना है। DRDO इस वक्त करीब 328 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जो करीब 99.90 हजार करोड़ रुपए के हैं।

भारत मिलिट्री पर खर्च करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश
अमेरिका और चीन के बाद भारत मिलिट्री पर खर्च करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक (SIPRI) भारत ने 2022 में अपनी सेना पर 76.6 बिलियन डॉलर यानी 6 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जो 2020 के मुकाबले 0.9% और 2012 के मुकाबले 33% ज्यादा है। 2023 में भारत के रक्षा बजट में 69 करोड़ रुपए का इजाफा किया गया था।

चीन का बजट भारत से 4 गुना ज्यादा
चीन ने ताइवान और साउथ चाइना सी पर अमेरिका से बढ़े विवादों के बीच अपने डिफेंस बजट में 4.2% की बढ़ोतरी की है। इसके बाद चीन डिफेंस बजट पर खर्च करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। चीन का बजट भारत से लगभग 4 गुना ज्यादा हो गया है। भारत ने अपने डिफेंस पर 2022 में 6 लाख करोड़ खर्च किए, जबकि चीन ने 23 लाख करोड़ खर्च किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.