'परवीन बाबी अचानक ऐसी बातें कहने लगीं कि मैं असहज हो गया', शेखर सुमन ने बताया 23 साल पुराने इंटरव्यू का वाकया

Updated on 25-04-2024 01:51 PM
परवीन बाबी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके किस्से और विवादित जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही। परवीन बाबी को लेकर कई लोगों ने कहा कि वह अजीब सा बर्ताव करती थीं। महेश भट्ट से लेकर कबीर बेदी तक ने परवीन बाबी से जुड़ीं कई बातें शेयर कीं। कुछ ने तो यह भी दावा किया था कि परवीन बाबी मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। लेकिन अब शेखर सुमन ने दिवंगत एक्ट्रेस के बारे में बात की और कहा कि सब उनके बारे सबने झूठ बोला, वह पागल नहीं थीं। शेखर सुमन ने यह भी खुलासा किया कि इंटरव्यू में परवीन बाबी अचानक ही कुछ लोगों के बारे में ऐसी बातें करने लगी थीं कि वह भी अहसहज हो गए थे। बाद में उन्हें वह इंटरव्यू एडिट करना पडा।

Shekhar Suman ने करीब दो दशक पहले Parveen Babi का इंटरव्यू लिया था। उन्होंने एक्ट्रेस को तब अपने शो 'सिंपली शेखर' में बुलाया था। उस इंटरव्यू में परवीन बाबी ने अपनी निजी जिंदगी और करियर के बारे में कई खुलासे किए थे। हाल ही उस इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शेखर सुमन ने अब एक इंटरव्यू में परवीन बाबी और उनके उसी इंटरव्यू के बारे में बात की।

परवीन बाबी का साल 2005 में निधन हो गया था और उससे कुछ समय पहले वह शेखर सुमन के शो Simply Shekhar में आई थीं। शेखर सुमन ने इस बारे में सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू में बताया। वह बोले, 'यह बहुत ही यादगार इंटरव्यू था। एक दिन मुझे फोन आया कि शेखर, मैं परवीन बाबी हूं। डियर, तुम बहुत अच्छे हो। क्या मैं तुम्हारे शो में आ सकती हूं? शेखर के मुताबिक, वह बहुत खुश हुए और इंटरव्यू की प्लानिंग करने लगे थे। लेकिन एनमौके पर परवीन बाबी ने फोन करके कहा कि वह स्टूडियो नहीं आ सकेंगी। उन्होंने शेखर सुमन ने अपने घर आकर इंटरव्यू करने का अनुरोध किया।

परवीन बाबी का साल 2005 में निधन हो गया था और उससे कुछ समय पहले वह शेखर सुमन के शो Simply Shekhar में आई थीं। शेखर सुमन ने इस बारे में सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू में बताया। वह बोले, 'यह बहुत ही यादगार इंटरव्यू था। एक दिन मुझे फोन आया कि शेखर, मैं परवीन बाबी हूं। डियर, तुम बहुत अच्छे हो। क्या मैं तुम्हारे शो में आ सकती हूं? शेखर के मुताबिक, वह बहुत खुश हुए और इंटरव्यू की प्लानिंग करने लगे थे। लेकिन एनमौके पर परवीन बाबी ने फोन करके कहा कि वह स्टूडियो नहीं आ सकेंगी। उन्होंने शेखर सुमन ने अपने घर आकर इंटरव्यू करने का अनुरोध किया।

परवीन बाबी की दर्दनाक मौत, तीन दिन पड़ी रही लाश

परवीन बाबी की 20 जनवरी 2005 को मौत हो गई थी। वह अपने घर में मृत मिली थीं। बताया जाता है कि उनकी लाश घर में तीन दिन तक पड़ी रही और उसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी थी। परवीन बाबी का बहुत बुरा हाल था। उनके बिस्तर के पास व्हीलचेयर मिली थी। उनके पैर में गैंगरीन हो गया था और डायबिटीज भी था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.