जापान के प्लेन से सुरक्षित बाहर आए यात्रियों ने कहा- 5 मिनट में रेस्क्यू चमत्कार जैसा अंदर नर्क था, हमें बचने की उम्मीद नहीं थी

Updated on 03-01-2024 02:28 PM

तारीख- 2 जनवरी 2024, समय- शाम 5:47 बजे। जापान की राजधानी टोक्यो के हानेड एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एक पैसेंजर प्लेन एयरबस A350 कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया। इससे पैसेंजर प्लेन में आग लग गई। विमान में करीब 379 लोग सवार थे। टक्कर के तुरंत बाद विमान के अंदर धुआं भर गया।

विमान में मौजूद 17 साल के पैसेंजर स्वीड एंटन देइबे ने एक स्वीडिश न्यूजपेपर को बताया- प्लेन के अंदर सिर्फ धुआं था। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था। ये बिलकुल नर्क जैसा था। आग लगते से ही हम फर्श पर बैठ गए। इसके बाद इमरजेंसी दरवाजा खुला और हम बिना कुछ सोचे उसकी तरफ भागने लगे। हमें नहीं पता था कि हम कहां जा रहे हैं। हम बस उस विमान से बाहर निकलना चाहते थे।

पैसेंजर ने कहा- टक्कर होने पर तेज झटका लगा था
स्वीड अपने माता-पिता और बहन के साथ प्लेन से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। BBC के मुताबिक, प्लेन में मौजूद एक और पैसेंजर 59 साल के सतोशी यामाके ने बताया- मुझे ऐसा लगा जैसे विमान एक तरफ झुक गया हो। टक्कर होने पर मुझे एक तेज झटका महसूस हुआ।

एक अन्य यात्री ने कहा कि विमान के जमीन पर छुते ही इसके किसी चीज से टकराने का एहसास हुआ था। प्लेन की खिड़की के बाहर एक बड़ी चिंगारी या चमक जैसी नजर आई और इसके बाद केबिन में धुआं भर गया। कई लोगों ने प्लेन के अंदर वीडियो भी रिकॉर्ड किए।

विमान के अंदर अंधेरा छाया, धुएं के बीच लोगों ने टॉर्च जलाई
इसमें यात्री अपने फोन की टॉर्च जलाए नजर आ रहे हैं। धुएं के बाद लोग चिल्लाने लगे। इस बीच क्रू मेंबर्स ने लोगों को निकलाने की कोशिश शुरू की। एक महिला यात्री ने जापानी मीडिया NHK से कहा- विमान के अंदर अंधेरा हो गया था। धुएं की वजह से कुछ नहीं दिख रहा था। प्लेन में तापमान बढ़ता जा रहा था। मुझे ऐसा लगा था जैसे आग अंदर भी आ जाएगी और हम सब मारे जाएंगे।

BBC के मुताबिक, एक पैसेंजर ने बताया कि विमान से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया था क्योंकि सिर्फ एक ही दरवाजा खुल सका था। क्रू ने अनाउंसमेंट की थी कि आग की वजह से प्लेन के बीच और आखिर में मौजूद दरवाजे को नहीं खोला जा सकता है।

इसके बाद सब लोग आगे के दरवाजे की तरफ भागने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग एयरलाइन के इन्फ्लेटेबल स्लाइड्स की मदद से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

90 सेकेंड तक प्लेन के एक तरफ ही थी आग
इस दौरान किसी के भी हाथ में उनका सामान नहीं है। एविएशन एक्सपर्ट एलेक्स माचेरस ने BBC को बताया कि शुरुआती 90 सेकेंड में आग सिर्फ विमान के एक तरफ लगी थी। इससे यात्रियों को निकालने में आसानी हुई। इस दौरान क्रू ने समझदारी के साथ पैसेंजर्स को निकालने पर फोकस किया।

पैसेंजर यामाके ने बताया कि शुरुआती 5 मिनट के अंदर ही सभी यात्रियों को निकाला जा चुका था। पूरे विमान में आग लगने में करीब 10-15 मिनट लगे। प्लेन में मौजूद रहे 28 साल के सुबासा सवादा ने कहा- हमारे लिए एक चमत्कार जैसा था।

हम अंदर मर सकते थे, लेकिन रेस्क्यू के दौरान सिर्फ कुछ लोगों को मामूली चोट आई। मैं जानना चाहूंगा कि ऐसा क्यों हुआ। जब तक मुझे इसका जवाब नहीं मिलता, मैं दोबारा प्लेन में सवार नहीं हो पाउंगा।

जापान में हादसे की जांच जारी
जापान की एविएशन एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री इस पूरे मामले की जांच कर रही है। रनवे पर दो विमानों के मौजूद होने का कारण तलाशा जा रहा है। एयरबस A350 में आग बुझाने में घंटों लग गए। प्लेन में सवार रहे 14 लोगों को हल्की चोट आई है। वहीं कोस्ट गार्ड के प्लेन में सवार 6 में से 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। वहीं पायलट गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.