बॉक्‍स ऑफिस पर तूफान बनकर आ रही 'पठान', 36 घंटों में एडवांस बुकिंग से कमाए 14 करोड़

Updated on 21-01-2023 07:05 PM
साल 2023 की शुरुआत बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाली है। शाहरुख खान की फिल्‍म 'पठान' को बंपर ओपनिंग मिलने वाली है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से देशभर में शुरू हो गई है और टिकटों बिक्री की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्‍म इतिहास बनाएगी। शाहरुख खान के फैंस अपने सुपरस्‍टार का चार साल बाद बड़े पर्दे पर दीदार करने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं। यही कारण है कि शुक्रवार रात 11:20 बजे तक इस फिल्‍म के पहले दिन के लिए 3.2 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इनमें सबसे अध‍िक टिकट हिंदी और तमिल वर्जन के बिके हैं। 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और कमोबेश हर थिएटर में फर्स्‍ट डे, फर्स्‍ट शो हाउसफुल हो चुके हैं।
फिल्‍म इंडस्ट्री के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, 'Pathaan' के हिंदी और तेलुगु वर्जन में सबसे ज्यादा टिकट्स बिके हैं। इस फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही अभी तक एडवांस बुकिंग से 14.66 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यानी करीब 48 घंटों में ही एडवांस बुकिंग से नेट कलेक्‍शन करीब 11 करोड़ रुपये है। दिलचस्‍प है कि अभी एडवांस बुकिंग के लिए चार दिन का वक्‍त बचा हुआ है। 'पठान' बुधवार के दिन रिलीज हो रही है और इसके अगले ही दिन गुरुवार को 26 जनवरी है। ऐसे में फिल्‍म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भी भरपूर फायदा मिलने वाला है।

इन शहरों में हो रही है 'पठान' की बंपर एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक हुए 14.66 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग में से 1.79 करोड़ रुपये की कमाई दिल्‍ली-एनसीआर से हुई है। मुंबई में 1.74 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इसी तरह देश के दूसरे बड़े शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में शाहरुख खान के फैंस का तगड़ा क्रेज दिख रहा है। शाहरुख खान की फिल्‍मों की बात करें तो उनकी 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर' को साल 2014 में सबसे अध‍िक 44.97 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी। जबकि दूसरे नंबर पर 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस' है, जिसे 2013 में 33.12 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली। जिस तरह 'पठान' के टिकटों की बिक्री हो रही है, इंडस्‍ट्री के जानकार मानते हैं कि यह फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज डेट पर 35-40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

'ब्रह्मास्‍त्र' की एडवांस बुकिंग को पछाड़ देगी 'पठान'

एडवांस बुकिंग से कमाई के मामले में तुलना करें तो बीते साल 2022 में आई अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज से पहले 19.66 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। साल 2022 की ही दूसरी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्‍म 'भूल भुलैया 2' ने एडवांस बुकिंग से 6.55 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 'लाल सिंह चड्ढा' की एडवांस बुकिंग 5.52 करोड़ रुपये थी। अभी जब 'पठान' के लिए चार दिनों की एडवांस बुकिंग का समय बचा है, तो ऐसा लगने लगा है कि यह फिल्‍म 'ब्रह्मास्त्र' को जरूर पीछे छोड़ देगी।

'पठान' के लिए फर्स्‍ट वीकेंड के 4 लाख से अध‍िक टिकट्स बिके

शुक्रवार को BookMyShow के सीओओ (सिनेमा) आशीष सक्सेना ने बताया कि 'पठान' के टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही 36 घंटे से भी कम समय में उनके प्लेटफॉर्म से फर्स्‍ट वीकेंड की 400,000 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। आशीष कहते हैं, 'देश भर में हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, पुणे, लखनऊ और चेन्नई में 'पठान' की सबसे ज्‍यादा टिकटें बिक रही हैं। दिलचस्‍प है कि साउथ इंडिया में भी हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में जमकर बुकिंग हो रही है। जितने भी टिकट्स बिके हैं, उनमें से 26% बिक्री इन्‍हीं तीन शहरों से है।'

...तो फर्स्‍ट वीकेंड में 300 करोड़ रुपये कमा लेगी 'पठान'

सिद्धार्थ आंनद के डायरेक्‍शन में बनी 'पठान' को 5 दिनों का एक्‍सटेंडेट वीकेंड मिला है। 26 जनवरी की छुट्टी और आगे शनिवार-रविवार की छुट्टी को देखते हुए यह आकलन है कि यह फिल्‍म अपने फर्स्‍ट वीकेंड में वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर सकती है। 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। जबकि फिल्‍म में सलमान खान और कटरीना कैफ का 20 मिनट का कैमियो है। यह यशराज फिल्‍म्‍स के 'स्‍पाई यूनिवर्स' के तहत बनी है और इसमें सलमान और कटरीना 'टाइगर फ्रेंचाइजी' के किरदार यानी टाइगर और जोया के रोल में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.