नरवा योजना से किसानों के लिए खुली आर्थिक उन्नति की राहें

Updated on 28-09-2021 07:12 PM

रायपुर शासन की सुराजी गांव योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए सस्टेनेबल संरचना विकसित की गई है। नरवा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए आर्थिक उन्नति की राहें खुली हैं। नरवा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में केवल सिंचाई का रकबा बढ़ा है, बल्कि भूजल स्तर में वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में जल संग्रहण के लिए नरवा की प्राचीन परंपरा रही है। शासन ने नरवा की परंपरा को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ाया है। राजनांदगांव जिले में विभिन्न तरह की नरवा संरचना विकसित की जा रही है। 

नरवा में जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। ताकि किसानों को बारिश के दिनों के बाद खेती-किसानी के लिए पानी की आपूर्ति होती रहे। जीपीएस मैंपिंग से नरवा के चिन्हांकन के बाद नरवा संरचना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न तरह के ब्रशवुड, चेकडैम, गेबियन स्ट्रक्चर, परकोलेशन टैंक, गली प्लग, फार्म बंडिंग के कार्य व्यापक पैमाने पर किए जा रहे हैं। राजनांदगांव जिले में चिन्हांकित नरवा की कुल संख्या 659 है। जिले में नरवा की कुल लंबाई 1423.137 किलोमीटर है। नरवा का कैचमेंट परिया 289217.46 हेक्टेयर है। अब तक 33 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 3 हजार 814 कार्य स्वीकृत किए गए है।


राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में चिन्हांकित नरवा की संख्या 29, जनपद पंचायत छुईखदान में चिन्हांकित नरवा की संख्या 67, जनपद पंचायत छुरिया में 110, जनपद पंचायत डोंगरगांव में 43, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 163, जनपद पंचायत खैरागढ़ में 98, जनपद पंचायत मानपुर में 38, जनपद पंचायत मोहला में 70 एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 41 नरवा चिन्हांकित किए गए हंै।

 राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में नरवा की कुल लंबाई 112.07 किलोमीटर, जनपद पंचायत छुईखदान में 161.69 किलोमीटर, जनपद पंचायत छुरिया में 182.78 किलोमीटर, जनपद पंचायत डोंगरगांव नरवा की कुल लंबाई 100.28 किलोमीटर, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ नरवा की कुल लंबाई 146.41 किलोमीटर, जनपद पंचायत खैरागढ़ में नरवा की कुल लंबाई 174.22 किलोमीटर, जनपद पंचायत मानपुर में नरवा की कुल लंबाई 175.557 किलोमीटर, जनपद पंचायत मोहला में नरवा की कुल लंबाई 176.63 किलोमीटर एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में नरवा की कुल लंबाई 193.05 किलोमीटर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.