'इश्क विश्क' के सेट पर दुश्मन थे पायल और अलीशा! शेनाज ट्रेजरी ने 21 साल बाद अमृता राव के 'नखरे' का किया खुलासा
Updated on
19-06-2024 01:54 PM
शाहिद कपूर, अमृता राव और शेनाज ट्रेजरी की 21 पहले रिलीज फिल्म 'इश्क विश्क' को आजतक कोई भुला नहीं पाया है। ये शाहिद (राजीव माथुर) और शेनाज (अलीशा सहाय) की पहली फिल्म थी, जबकि अमृता (पायल) एक साल पहले ही 'अब के बरस' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी थीं। उस साल की हिट रही इस फिल्म की कहानी, एक्टिंग, गाने और डायलॉग्स खूब फेमस हुए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेट पर अमृता राव और शेनाज ट्रेजरी की आपस में बनती नहीं थी! दोनों के बीच 36 का आंकड़ा था। इसके बावजूद शेनाज को एक सीन के दौरान अमृता के साथ काफी मजा आया था। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी यादों के पिटारे से और क्या-क्या बाहर निकाला है।
'Ishq Vishk Rebound' फिल्म 21 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना, जिबरान खान और रोहित सराफ नजर आएंगे। इस फिल्म की खबर सुनने के बाद शेनाज ट्रेजरी पुरानी यादों में खो गईं। उन्होंने न्यूज18 शोशा से बात करते हुए कहा, 'मुझे यकीन नहीं होता है कि मैंने इश्क विश्क किया। ये बस हो गया। ये बहुत बड़ी हिट रही और इसे जबरदस्त सफलता मिली। मैं जहां भी जाती और जिससे मिलती, वो मुझसे 'इश्क विश्क' के बारे में बात करते। वे मुझे बताते कि उन्होंने इस फिल्म को 50-55 बार देखा है, जबकि मैंने इसे दो बार ही देखा है।'
'अमृता के साथ मेरी कोई खास याद नहीं'
शेनाज अब ट्रैवल व्लॉगर बन चुकी हैं। साल 2003 में 'इश्क विश्क' पर काम करना उनके लिए खट्टा-मीठा अनुभव रहा। उन्हें शाहिद कपूर के साथ बिताए कुछ पल याद हैं, लेकिन सेट पर अमृता के साथ उनकी अच्छी बनती नहीं थी। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'अमृता के साथ मेरी कोई खास याद नहीं है, लेकिन कुछ मजेदार मेमोरी हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच कुछ खास नहीं बन पाया।'
सेट पर अमृता दिखा रही थीं नखरे?
42 साल की एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अमृता कैसे एक डांस स्टेप सीखने के दौरान नखरे दिखा रही थीं। वो कहती हैं, 'जब हम केपटाउन में एक गाना शूट करने गए थे तो डांस डायरेक्टर हमें लगातार बताते रहे कि हमें क्या करना है। मैं स्टेप को सही करने की बहुत कोशिश कर रही थी और वो कहती थी, 'मैं कर सकती हूं! मुझे करने दो!' मुझे ये बहुत अच्छी तरह याद है।'
अमृता के साथ ये सीन करके शेनाज को आया था मजा
हालांकि, शेनाज ने ये भी बताया कि अमृता के साथ एक सीन को शूट करके उन्हें बहुत मजा आया था। वो कहती हैं, 'मुझे उनके साथ उस सीन की शूटिंग में बहुत मजा आया, जहां मैं उनके पास जाती हूं और उनसे कहती हूं, 'तुम क्या कर रही हो? तुम मेरे बॉयफ्रेंड के साथ क्यों हो? वो सीन वाकई मजेदार था। मुझे लगता है कि हमारे बीच तनाव बहुत बढ़िया था, क्योंकि ये फिल्म के लिए कारगर रहा (हंसते हुए)।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…