पायल मलिक ने 'BB OTT 3' के कंटेस्टेंट्स पर लगाया इल्जाम! कहा- मैं वोट नहीं, घरवालों के कारण हुई बाहर

Updated on 01-07-2024 05:26 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में वीकेंड का वार में इस सीजन का दूसरा एलिमिनेशन हुआ। यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली बीवी पायल बेघर हो गईं। इस खबर ने उनके फैंस को भी झटका दिया, जिसके बाद पायल ने एक वीडियो शेयर किया। अपने फैंस का आभार जताया और घर से बेघर होने का ठीकरा 'घरवालों' यानी शो के कंटेस्टेंट्स पर फोड़ दिया, जबकि वो कम वोट मिलने के कारण एलिमिनेट हुई हैं।
Payal Malik ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सभी को हैलो। आप सभी का धन्यवाद, जो मुझे इतना प्यार दिया। मुझे बहुत सपोर्ट किया। आप सबको पता है कि मैं बिग बॉस हाउस से बाहर आ चुकी हूं, लेकिन इतना प्यार और इतना सपोर्ट देने के लिए थैंक्यू सो मच।'

पायल ने घरवालों पर लगाया इल्जाम

पायल ने आगे कहा, 'और मुझे पता है कि मैं वोटिंग की वजह से बाहर नहीं आई हूं। घरवालों की वजह से बाहर आई हूं। मुझे घरवालों ने जो नॉमिनेट किया था, उस वजह से मैं बाहर आई हूं, नहीं तो मैं अच्छा खेल रही थी। और जैसी मैं थी, वैसी ही दिख रही थी आप लोगों को। पता है ये सब। बस ऐसे ही सपोर्ट करते रहना हमेशा।'

पिछले हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स हुए थे नॉमिनेट

बता दें कि पिछले हफ्ते एक-एक सदस्य ने दो-दो कंटेस्टेंट्स के नाम लिए थे। सबसे ज्यादा वोट्स अरमान मलिक सहित 7 घरवालों को मिले थे, जिनमें पायल मलिक भी शामिल थीं। होस्ट अनिल कपूर ने वीकेंड का वार में बताया कि सभी नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से पायल बेघर होती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.