विक्की जैन के एविक्शन पर अंकिता के आंसू को लोगों ने कहा घड़ियाली, बोले- पवित्र रिश्ता 3 की शूटिंग शुरू हो गई

Updated on 24-01-2024 01:25 PM
कई बार आप जैसा सोचते हो, वैसा नहीं होता तो दुख होता है। और ये स्वाभाविक है क्योंकि उम्मीदें कई बार निराशा दे जाती हैं। कुछ ऐसा ही 'बिग बॉस 17' में विक्की जैन के साथ हुआ। जिन्होंने खुद को टॉप 5 में समझा था। जनता भी उनके गेम प्लान के लिहाज से टॉप 5 में देखती थी। वहीं, उनका बीते एपिसोड से मिड वीक एविक्शन हो गया। ये देख लोग दुखी हैं। लेकिन जिस तरह वह खेले, उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। इन सबके बीच, अंकिता लोखंडे की जमकर आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अब एक्ट्रेस को क्या कहा जा रहा है।

दरअसल, 'बिग बॉस 17' के बीते एपिसोड में घरवालों को देर रात एक्टिविटी रूम में बुलाया जाता है। वहां एक सेटअप बना रहता है। सभी के नाम का एक-एक बॉक्स पेड़ से लटका रहता है। जिसमें से सभी एक-एक चिट निकालते हैं और बिग बॉस के आदेश पर उसे खोलते हैं। जहां सबकी लिस्ट पर फाइनलिस्ट लिखा होता है।

विक्की जैन का एविक्शन, अंकिता का रिएक्शन

वहीं, विक्की जैन की चिट पर 'एविक्टेड' लिखा होता है। ये देख अंकिता को जरा भी हैरान नहीं होती। वह खुश रहती हैं क्योंकि वह फाइनलिस्ट बन चुकी होती हैं। लेकिन जब विक्की बाकी घरवालों से मिल लेते हैं और शुभकामनाएं देते हैं तो अंकिता के अंदर का एक्टर जाग जाता है और वह फफक-फफककर रोने लग जाती हैं। अब यही क्लिप को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे को कहा नकली

एक यूजर ने अंकिता को स्वार्थी बताया। लिखा, 'मतलबी महिला। ये अंकिता बहुत नकली है। इसको विक्की भैया के एविक्ट होने पर स्माइल आई क्योंकि ये तो खुश थी कि ये सुरक्षित है। एक मिनट बाद सोचा अब रोना होगा दर्शकों और विक्की के लिए। नकली। बहुत अच्छा खेला विक्की भैया।'

अंकिता लोखंडे ने निकाले घड़ियाली आंसू

एक यूजर ने अंकिता के लिए कहा, 'कितना ड्रामा करेगी...।' एक यूजर ने अंकिता के रोने की क्लिप शेयर कर रहा, 'पवित्र रिश्ता 3 की शूटिंग शुरू हो गई। पूरे सीजन इसने अपने पति को लताड़ा और अब घड़ियाली आंसू निकाल रही। बिग बॉस 17 की सबसे नकली कंटेस्टेंट।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.