भोपाल में कान फाड़ू डीजे बजाने वाले मुसीबत में फंसे, 91 संचालकों पर कड़ी कार्रवाई

Updated on 16-10-2024 12:05 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछलों दिनों नवरात्रि के दौरान 91 डीजे संचालकों पर शोरगुल और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सभी डीजे संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बताया कि कमिश्नर कार्यालय और स्थानीय थानों में सभी डीजे संचालकों के साथ बैठकें की गई थीं।

इन बैठकों में उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए ध्वनि नियंत्रण दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी गई थी। त्योहारों के मौसम में ध्वनि स्तर और संचालन के घंटों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई थी। कई चेतावनियों के बावजूद कई डीजे संचालकों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बहुत तेज कान फोड़ आवाज में गाने बजाना जारी रखा।

91 डीजे ऑपरेटरों पर कार्रवाई


पुलिस ने इन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। साथ ही उल्लंघनों के फोटोग्राफ और वीडियो सबूत इकट्ठा किए। इसके परिणामस्वरूप सोमवार को 91 डीजे संचालकों पर ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अत्यधिक शोर से आम जनता परेशान


इसके अतिरिक्त कुछ संचालकों ने अपने वाहनों को डीजे वाहनों के रूप में इस्तेमाल करने के लिए मॉडिफाई किया था, जिसके कारण मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डीजे से होने वाले अत्यधिक शोर से बुजुर्गों, बीमारों और आम जनता को काफी परेशानी होती है। साथ ही इससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रयासों में भी बाधा आती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.