ऋषि सुनक की बायोपिक पर लोगों ने शुरू की कास्टिंग

Updated on 27-10-2022 06:41 PM

ऋषि सुनक जबसे यूनाइडेट किंगडम के प्राइम मिनिस्टर बने हैं, उनकी सूरत कई लोगों से मिलाई जा चुकी है। सोशल मीडिया पर लोगों की जबरदस्त क्रिएटिविटी दिखाई दे रही है। उनकी बायोपिक के लिए अक्षय कुमार का नाम तो बहुत पहले से ही आने लगा था। अब द क्राउन के भविष्य के सीजन के लिए नमस्ते लंदन का एक वीडियो भी वायरल है। इसे लोग ऋषि सुनक की बायोपिक के लिए अक्षय कुमार का ऑडिशन बता रहे हैं। 

लोग बोले- द क्राउन में होंगे अक्षय

भारत से जुड़े किसी शख्स को कोई उपलब्धि मिले तो सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार पहले ट्रोल किए जाने लगते हैं। अब लोग बोल रहे हैं कि वह ऋषि सुनक की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं उनकी फिल्म नमस्ते लंदन की क्लिप को ऑडिशन बताकर मजाक बनाया जा रहा है। 'द क्राउन' सीरीज जो कि क्वीन एलिजाबेथ II पर बेस्ड है। अब लोग ट्विटर पर लिख रहे हैं कि इस सीरीज के भविष्य में जो एपिसोड दिखाई देंगे उनमें ऋषि सुनक का रोल अक्षय कुमार निभाएंगे। वहीं एक यूजर ने ऋषि के चेहरे पर अक्षय की तस्वीर भी फोटोशॉप करके लगाई है।

इन दो एक्टर्स का भी आया नाम

एक यूजर ने अक्षय कुमार की नमस्ते लंदन की क्लिप शेयर की है। साथ मे लिखा है, अक्षय कुमार ऋषि सुनक की फिल्म के लिए अपना ऑडिशन देते हुए। सोशल मीडिया पर कई और मीम्स वायरल हैं जिनमें ऋषि की बायोपिक के लिए कई और ऐक्टर्स का नाम है। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जिम सरभ भी शामिल हैं। बता दें कि क्रिकेटर आशीष नेहरा पर पहले से ही मीम्स बन रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि आशीष नेहरा चाहें तो आसानी से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में घुस सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.