अर्जेंटीना में आर्थिक सुधार बिल के खिलाफ सड़कों पर लोग:गाड़ियां जलाईं, पेट्रोल बम फेंके

Updated on 13-06-2024 02:23 PM

अर्जेंटीना में राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के आर्थिक सुधार बिल के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को सीनेट में बिल पेश होने के साथ ही राजधानी ब्यूनस आयर्स में लोग सड़कों पर उतरे। लोगों ने कांग्रेस (संसद) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए आंसू गैस, रबर बुलेट और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। BBC न्यूज के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल बम फेंके और पत्थरबाजी भी की। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने 'देश बिकाऊ नहीं है' का नारा भी लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बाड़ों को पार कर संसद में घुसने की कोशिश भी की। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों पर पत्थर फेंके। इस पर अफसरों ने उन्हें हटाने के लिए मिर्ची के स्प्रे का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन में विपक्ष के कई सांसदों ने भी हिस्सा लिया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, झड़प के दौरान 20 पुलिसकर्मी समेत की लोग घायल हुए। वहीं पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया। घायल सांसदों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए लाया गया बिल
अर्जेंटीना की खस्ता हाल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने संसद में एक बिल पेश किया है। इसके तहत देश में आर्थिक इमरजेंसी की स्थिति घोषित करने की बात कही गई है।

इसके अलावा पेंशन में कटौती और श्रम अधिकारों को कम करने का प्रावधान भी रखा गया है। इस प्रस्ताव का वामपंथी राजनीतिक दल, लेबर यूनियन और सामाजिक संगठन विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह बिल देश को 100 साल पीछे ले जाएगा।

प्रस्ताव को फरवरी में अर्जेंटीना की संसद के लोअर हाउस (चेंबर ऑफ डेप्यूटीज) में पेश किया गया था। 2 महीनों तक चली बहस के बाद यह अप्रैल में पास हो गया। इसके बाद बुधवार को इसे सीनेट (अपर हाउस) में रखा गया। यहां शुरुआत में यह 36-36 वोटों के साथ टाई हो गया। हालांकि, सीनेट की अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति विक्टोरिया विलारुएल ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया।

विक्टोरिया ने कहा, "मेरा वोट उन लोगों के लिए है, जिन पर आर्थिक तंगी का सबसे ज्यादा असर हो रहा है, जो सुधार का इंतजार कर रहे हैं और जो अपने बच्चों को देश छोड़कर जाते नहीं देखना चाहते।" अब इस बिल के हर पॉइंट पर चर्चा होगी, जिसके बाद इसे लागू करने के लिए दोबारा लोअर हाउस भेजा जाएगा।

अर्जेंटीना में महंगाई दर 300%, देश की 40% आबादी गरीब
अर्जेंटीना में महंगाई दर 300% पहुंच चुकी है। जैसे-जैसे लागत बढ़ रही है, देश में गरीबी भी बढ़ती जा रही है। पिछले साल नवंबर में हुए एक सर्वे के मुताबिक देश में 40% से ज्यादा आबादी गरीब है।

राष्ट्रपति का दावा है कि नए सुधारों से महंगाई दर काबू में आएगी। साथ ही देश पर कर्ज के बोझ को भी कम किया जा सकेगा। हालांकि, उनके आलोचकों ने आशंका जताई है कि भारी कटौती से स्थिति और खराब होगी।

जेवियर को अर्जेंटीना का 'पागल आदमी' कहते हैं आलोचक
अर्जेंटीना के कट्टर राष्ट्रवादी और दक्षिणपंथी नेता जेवियर ने पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति पद संभाला था। उन्होंने वादा किया था कि वे सरकारी खर्च पर लगाम लगाएंगे। इसके लिए वे चुनावी कैंपेन के दौरान आरी लेकर भी पहुंचे थे। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, जेवियर को उनके आलोचक अकसर ‘पागल आदमी’ कहते हैं।

चुनावी कैंपेन के दौरान जेवियर ने वादा किया था कि वे गन लॉ यानी बंदूक रखने के कानूनों को लचीला बनाएंगे। देश में 2020 में गर्भपात कानून को मंजूरी दी गई थी। वो इसे भी खत्म करेंगे और ह्यूमन ऑर्गन्स यानी मानव अंगों की खरीद-फरोख्त को मंजूरी देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.