बीएसपी के सर्विसेस जोन के कार्मिक कर्म व पाली शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

Updated on 05-02-2022 10:41 PM


भिलाई।  भिलाई इस्पात संयंत्र के सर्विसेस संगठन विभागों में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सर्विसेस सभागार में शिरोमणि पुरस्कार योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य संपादित करने वाले विभाग के कर्मचारियों को शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी सर्विसेस एस एन आबिदी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान एमआरडी के सीजीएम बी प्रसाद राव, आरएमडी के सीजीएम इंचार्ज आई सेनगुप्ता तथा प्रबंधक कार्मिक सेवाएं, एम वी वी प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी सर्विसेस, एस एन आबिदी ने माह जुलाई से सितम्बर-2021 के लिए एमआरडी के चार्जमेन-कम-सीनियर टेक्नीशियन भूषण लाल गोरे को बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अक्टूबर से दिसम्बर-2021 के लिए एमआरडी के चार्जमेन-कम-सीनियर टेक्नीशियन एच के खोब्रागड़े तथा आरएमडी के मास्टर ऑपरेटर-कम-टेक्नीशियन  किशन अग्रवाल एवं एमआरडी के चार्जमेन-कम-सीनियर टेक्नीशियन नीरज कुमार तिवारी को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके तहत उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उनकी धर्मपत्नी के लिए भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल/पाली में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देष्यों को पूरा करने हेतु सुरक्षा के मानक मापदण्डों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कर्मचारी को एक विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है। इसके अन्तर्गत कर्मचारी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं कार्मिक की धर्मपत्नी के लिए भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 February 2025
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर लीजेंड…
 17 February 2025
 सारंगढ़ गोलीकांड के मुख्य फरार आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने व्यापक छापेमारी की। इस दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने…
 17 February 2025
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगी। इस दौरान बजट सत्र में 17 बैठकें होगी। सत्र के दौरान सरकार वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।  इसके लिए विधायकों…
 17 February 2025
कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखण्ड के  ग्राम पंचायत केसली  के मतदान केंद्र क्रमांक 11 पर लोकतंत्र की एक अनूठी और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली, जहां चार अलग-अलग धर्मों के…
 17 February 2025
हिंदूराष्ट्र अभियान के अंतर्गत शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती मड़मड़ा पहुंचे। जहां उनका आदित्यवाहिनी के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया।ऋग्वेदीय पूर्वामनाय गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के दर्शन हेतु…
 17 February 2025
 त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में सोमवार प्रातः 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, विनय अग्रवाल ने अंबिकापुर…
 17 February 2025
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव सभी 90 मतदान केंद्रों में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 39 प्रतिशत मतदान…
 17 February 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के द्वारा आयोजित  दिव्यांगजन सामूहिक विवाह समारोह में 31 दिव्यांग जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों…
 15 February 2025
दुर्ग नगर निगम में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी अलका बाघमार 16,500 वोटों से आगे हैं।वहीं पूर्व…
Advt.