पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता...

Updated on 12-03-2025 02:10 PM

सारंगढ़। सारंगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस झड़प में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता यशवंत नायक और कैलाश नायक घायल हो गए हैं। कैलाश शकराजित नायक पुलिस की लापरवाही बताकर मतदान के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं।

सरगुजा में भी दो गुटों में मारपीट
सरगुजा जिले में उपसरपंच चुनाव के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसका विडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। विडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ झूमाझटकी और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि, आपसी रंजिश को लेकर दोनों गुट में मारपीट हुई है।

मारपीट का वीडियो वायरल
मिली जानकारी के अनुसार, यह मारपीट का वारयल वीडियो ग्राम कुदारीडीह का बताया जा रहा है। एक पक्ष अखिलेश यादव का है। दूसरा पक्ष भीमन यादव का है। उपसरपंच चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि, अब तक इस विवाद को लेकर किसी ने भी मैनपाट कमलेश्वरपुर थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
महासमुंद । महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति 77 गांवों के कई बसाहट में, जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब…
 13 March 2025
महासमुंद। बसना तहसील के ग्राम आमापाली में बिना अनुमति के खेत में बोरवेल खुदाई करते दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम बसना श्री मनोज खांडे के निर्देश पर…
 13 March 2025
बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश…
 13 March 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई आशा बनकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को…
 13 March 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को माकड़ी स्थित जनपद पंचायत भवन में आयोजित बैठक में आकांक्षी विकासखण्ड माकड़ी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान…
 13 March 2025
कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने माकड़ी में आयोजित मांझी, चालकी, पुजारी एवं गायता की बैठक में बस्तर की समृद्ध एवं पारंपरिक आदिवासी कला एवं संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए राज्य…
 13 March 2025
बलौदाबाजार। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल का निर्माण कर अपना अलग पहचान बना रही हैं।समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल की लोगों मे अच्छी मांग है। इसी कड़ी…
 13 March 2025
बिलासपुर। सतत विकास लक्ष्य पर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज प्रार्थना सभाभवन के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागायुक्त महादेव कावरे ने कहा कि…
 13 March 2025
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित खेल परिसर में बच्चों के लिए बनाए जा रहे स्वीमिंग पुल सहित अन्य कामों का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार भी इस…
Advt.