Pushpa 2 के सेट से सामने आई फोटो, फहाद फाजिल को देख उतावले हुए फैंस, मेकर्स बोले- बदला लेने आ रहा है भंवर सिंह!
Updated on
18-05-2023 09:08 PM
दो साल पहले फिल्म रिलीज हुई थी 'पुष्पा'। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। अल्लू अर्जुन से लेकर रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल ने दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसकी जोरशोर से शूटिंग चल रही है। अब सेट से फहाद की नई फोटो सामने आई है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फहाद ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और ये जानकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इसके साथ ही मेकर्स ने भी बड़ा अपडेट दिया है।
'पुष्पा' में फहाद फाजिल ने SP भंवर सिंह शेखावत का किरदार निभाया था। आखिरी सीन में फहाद और अल्लू अर्जुन (पुष्पा राज) को आमने-सामने देखा गया था। भंवर सिंह की आंखों में भड़क रही ज्वाला साफ दिख रही थी। उस समय तो वो कुछ नहीं कर पाया, लेकिन अब 'पुष्पा 2' में बदला लेने के लिए वो पूरी तरह तैयार हैं।
मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
मेकर्स ने ट्विटर पर सेट से फहाद की नई फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, '#Pushpa2TheRule का एक प्रमुख शेड्यूल 'भंवर सिंह शेखावत' उर्फ फहाद फाजिल के साथ पूरा हुआ। इस बार वह प्रतिशोध लेकर लौटेगा।'
कब रिलीज होगी 'पुष्पा 2'?
हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर 'पुष्पा 2' कब रिलीज होगी? तो बता दें कि सेकंड पार्ट 'पुष्पा: द रूल' इस समय प्रोडक्शन फेज में है। फिल्म लगभग पूरी होने वाली है। फिल्म इस साल के आखिरी में या फिर अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…