दुबई से दिल्ली आ रहे पायलट ने महिला दोस्त के लिए कॉकपिट को बनाया लिविंग रूम, जोखिम की सभी हदें की पार

Updated on 21-04-2023 06:35 PM
अबू धाबी : गत 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक पायलट ने अपनी एक दोस्त को कॉकपिट में बिठाया। इस पर केबिन क्रू की एक सदस्य ने DGCA के सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कैप्टन अपनी दोस्त के लिए कॉकपिट को 'आरामदायक' बना रहा था। पायलट ने चालक दल की सदस्य से कहा कि उसकी महिला दोस्त को वही खाना परोसा जाए जो बिजनस क्लास में परोसा जाता है।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा, 'एयर इंडिया ने उठाए गए मुद्दों की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया है।' हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि डीजीसीए ने फ्लाइट क्रू को शुक्रवार को पेश होने के लिए समन भेजा है। शिकायत में कहा गया है कि AI 915 पर समस्याएं बोर्डिंग से पहले ही शुरू हो गई थीं। केबिन क्रू ने अपने रिपोर्टिंग टाइम से ज्यादा समय तक पायलटों का इंतजार किया और फिर उनसे मिले बिना ही विमान की ओर बढ़ गए।

सीट अपग्रेड करना चाहता था पायलट

शिकायत के अनुसार, पायलट यात्रियों के साथ विमान में सवार हुए। कैप्टन ने चालक दल से कहा कि अगर बिजनस क्लास में सीटें खाली हैं तो बताएं क्योंकि उसकी एक दोस्त इकोनॉमी क्लास में यात्रा कर रही है और वह चाहता है कि उसे अपग्रेड किया जाए। क्रू ने उन्हें बताया कि सीटें खाली नहीं हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, कैप्टन ने उसे अपनी दोस्त को कॉकपिट में ले जाने के लिए कहा और उसकी आराम के लिए कुछ तकिए लाने के लिए भी कहा। पायलट की दोस्त फर्स्ट ऑब्जर्वर सीट पर बैठी थी।

चालक दल की सदस्य पर भड़का पायलट

चालक दल की सदस्य ने अपनी शिकायत में कहा, 'कैप्टन ने कहा कि कॉकपिट आरामदायक होना चाहिए, जैसे वह अपनी दोस्त के लिए लिविंग रूम को तैयार कर रहा हो। इसके अलावा, ड्रिंक और स्नैक्स के ऑर्डर लेने और उसे कॉकपिट में ही लाने के लिए भी कहा गया। मैंने कहा कि मैं कॉकपिट में शराब सर्व करने में सहज नहीं हूं। यह सुनकर पायलट बहुत नाराज हो गया और उसके बाद उसका पूरा बर्ताव ही बदल गया। वह बहुत चिड़चिड़ा और असभ्य हो गया और मेरे साथ नौकरों की तरह व्यवहार करने लगा।'

कॉकपिट में खाना देने के लिए बुलाया

शिकायत में कहा गया है कि महिला ने कॉकपिट में एक घंटे से अधिक समय बिताया। जब वह अंदर थी तो उसे खाना और स्नैक्स देने के लिए चालक दल को कई बार बुलाया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि दोनों पायलट महिला यात्री के साथ इमिग्रेशन एरिया तक गए। रिपोर्ट के अनुसार डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि रेगुलेटर इस मामले में शामिल 'तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं' को ध्यान से देख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.