पाकिस्‍तान को छोड़कर भाग रहे विमानों के पायलट, सता रहा बड़ा डर, नए संकट में कंगाल मुल्‍क

Updated on 31-03-2023 06:14 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की महाकंगाली का असर अब हर सेक्‍टर में दिखाई दे रहा है। पाकिस्‍तानी संसद की विमानन मामलों की स्‍टैंडिंग कम‍िटी को गुरुवार को सूचना दी गई कि बड़ी संख्‍या में पायलट हाल ही में देश छोड़कर चल गए हैं। दरअसल, इन पायलटों को अपनी सैलरी में भारी कटौती का डर सता रहा है जो ज्‍यादा टैक्‍स के नाम पर कंगाल पाकिस्‍तान सरकार लेने जा रही है। कंगाल हो चुकी सरकारी व‍िमानन कंपनी पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइंस के सीईओ अमीर हयात ने बताया कि 15 पायलट हाल ही में देश छोड़कर चले गए हैं।

हयात ने कहा कि पीआईए नए पायलटों की भर्ती करना चाहती है लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल पा रही है। कमिटी के चेयरमैन सीनेटर हिदायतुल्‍ला ने कहा कि पायलट बनने के सपना देख रहे लोगों का भविष्‍य संकट में पड़ सकता है। उन्‍होंने पाकिस्‍तानी सांसदों से अपील की कि वे इस टैक्‍स के पूरे मामले को सरकारी नियामक संस्‍था के साथ उठाएं। सीनेट कमिटी को नागरिक विमानन प्राधिकरण ने विदेशी विमानन कंपनियों को हवाई रास्‍ता नहीं देने के कारणों के बारे में बताया गया।

पाकिस्‍तान के कई पायलटों ने फर्जी डिग्री हासिल की


पाकिस्‍तान ने कई विदेशी एयरलाइन कंपनियों के डॉलर रोक रखा है जिससे अब ये कंपनियां पाकिस्‍तानी कस्‍टमर से कह रही हैं कि वे डॉलर में भुगतान करके अपने टिकट खरीदें। सीनेट कमिटी को यह भी बताया गया है कि यात्री वीपीएन का इस्‍तेमाल करके टिकट खरीद रहे हैं। इससे उन्‍हें पाकिस्‍तान में खरीदे जाने वाले टिकट से कम दाम में टिकट मिल जा रहा है। पाकिस्‍तान ने कंगाली दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर टैक्‍स बढ़ा दिया है। यही नहीं कमिटी के मुलाकात में यह भी खुलासा हुआ कि पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइन के 141 पायलट के लाइसेंस संदिग्‍ध हैं।

इससे पहले खुलासा हुआ था कि पाकिस्‍तान के कई पायलट ने पैसे देकर एयरलाइन पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। इसके बाद कई पायलटों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान पायलटों की फेक डिग्री का भी मुद्दा उठा। पीआईए ने बताया कि कई पायलटों को फर्जी डिग्री के साथ पकड़ा गया है और उन्‍हें बर्खास्‍त किया गया है। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पाकिस्‍तान की सरकारी एयरलांइस पीआईए को अरबों रुपये का बकाया चुकाना है। इससे पहले खुलासा हुआ था कि पाकिस्‍तान आने वाले फ्लाइट खाली जा रही हैं और देश छोड़कर जाने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह यह है कि कंगाली के बीच लोगों को अपने देश में भविष्‍य अच्‍छा नहीं दिखाई दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.