अमेरिकी वायु सेना से पायलटों की होगी छुट्टी! ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ बोले- बस 10 से 15 साल लगेगा वक्त

Updated on 03-06-2023 07:13 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका अपनी वायु सेना को हाईटेक बनाने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए हथियारों का तेजी से आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है। इस बीच यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिले ने अमेरिकी वायु सेना के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि टेक्नोलॉजी में चल रहे मूलभूत बदलाव के बीच अमेरिकी वायु सेना अगले 10 से 15 साल में आंशिक रूप से पायलट रहित हो जाएगी। इससे अमेरिका वायु सेना में मिशन के दौरान इंसानी हताहतों की संख्या कम होगी और प्रदर्शन में सुधार होगा।

प्रिंसटन विश्वविद्यालय में एक कमीशनिंग समारोह के दौरान जनरल मार्क मिले ने कहा कि हम पहले से ही थल सेना में रोबोटिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप मानव रहित हवाई वाहनों या ड्रोन को एक रोबोट के रूप में देखते हैं। हम आज नौसेना में युद्धपोतों और सब सरफेस जहाजों के साथ ऐसी तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि 10 या 15 साल के भीतर आपके पास आंशिक रूप से पायलट रहित वायु सेना होने जा रही है। आपके अधिकांश हवाई जहाज उनके बीच मैन-मशीन इंटरफेस के साथ किसी न किसी तरह के रोबोट होने की संभावना है।


जनरल मार्क मिले ने कहा कि अमेरिका भविष्य में रोबोटिक मानव रहित जमीनी वाहनों से लैस होगा। ये सैन्य काफिले की आवाजाही के दौरान हताहतों की संख्या को कम करेगा, जैसा कि अफगानिस्तान और इराक में हुआ। इन दोनों देशों में अमेरिकी सेना के जवान बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगों और घात लगाकर किए गए हमलों में हताहत हुए थे। अमेरिकी माइन स्वीपर वाहन भी बारूदी सुरंगों से सेना के जवानों को बचा नहीं सके थे। इसके अलावा सैनिकों को आमने-सामने की लड़ाई के लिए वहां के वातावरण और माहौल में ढलने में काफी समय लगा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.