पाक-न्यूजीलैंड सीरीज में डीआरएस तकनीक का लाभ नहीं ले सकेंगे खिलाड़ी

Updated on 11-09-2021 07:04 PM
लाहौर । पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 17 सितंबर से शुरु हो रही एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज में डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) तकनीक का इस्तेमाल नहीं होगा। इसका कारण यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को डीआरएस तकनीक के लिए कोई भी सेवा प्रदाता नहीं मिल पाया है। ऐसे में पीसीबी को मजबूरन ही डीआरएस तकनीक के उपयोग से पीछे हटना पड़ा है। गौरतलब है कि किसी भी सीरीज के दौरान डीआरएस तकनीक को केवल वही सर्विस प्रोवाइडर उपलब्ध करा सकती जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मंजूरी प्राप्त हों। पाक और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज में तीन एकदिवसीय और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के एकदिवसीय  मैच रावलपिंडी में 17, 19 और 21 सितंबर को खेले जाएंगे जबकि इसके बाद टी20 मुकाबले लाहौर में खेले जाएंगे। 
डीआरएस प्रणाली में कोई भी खिलाड़ी अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकता है। इसमें वीडियो रीप्ले और बॉल ट्रैकर, हॉकआई, हॉट स्पॉट, पिच मैपिंग जैसी तकनीक मदद से मैदानी अंपायर के फैसले की समीक्षा होती है। इसके बाद अगर मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रहता है तो रिव्यू मांगने वाली टीम डीआरएस गंवा देती है। वहीं अगर फैसला अंपायर के विरुद्ध आता है तो रिव्यू बरकरार रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.