प्रधानमंत्री ने थॉमस कप विजेता टीम को बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं

Updated on 22-05-2022 09:37 PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार थॉमस और उबर कप जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की है। अपनी इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने टीम को बधाई देते हुए उनकी इस उपलब्धि को सराहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी इस जीत से लोगों का सपना पूरा हुआ है। इस दौरान खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। पीएम कहा कि किसी भी टूर्नामेंट में कोई भी निर्णायक मैच सांस रोकने वाला होता है।

इसपर खिलाड़ियों ने कहा कि मैच चाहे पहला हो या अंतिम हमने हमेशा देश की जीत दिखी। मोदी ने कहा, ‘एक समय था जब हमारी टीम थॉमस खिताब जीतने की सूची में काफी पीछे हुआ करती थी। भारतीयों ने कभी इस खिताब का नाम भी नहीं सुना होगा पर आज आपने इसे देश में लोकप्रिय कर दिया है।


इस भारतीय टीम ने यह दिखाया है कि अगर मेहनत की जाए, तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। विश्व स्पर्धा का दबाव होना ठीक है पर आपने उस दबाव से निकलकर इतिहास रचा है।प्रधानमंत्र ने टीम के कप्तान किदांबी श्रीकांत,सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय से भी बात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


श्रीकांत ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों को यह कहते हुए हमेशा गर्व होगा कि हमें अपने प्रधानमंत्री का समर्थन भी प्राप्त है। वहीं मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि प्रधानमत्री भी खिलाड़ियों और खेल का अनुसरण करते हैं, और उनके विचार खिलाड़ियों से जुड़ते हैं। वहीं भारतीय युगल टीम के कोच डेनमार्क के माथियास बो ने कहा, ‘मैं एक खिलाड़ी रहा हूं और मैंने देश के लिए पदक जीते हैं


 पर हमारे प्रधानमंत्री ने मुझे कभी मिलने के लिए नहीं बुलाया।मोदी ने कहा कि आज लक्ष्य सेन ने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा था कि मिठाई खिलाऊंगा। आज वह मेरे लिए मिठाई लेकर आए हैं। वहीं लक्ष्य ने कहा कि पीएम ने अल्मोड़ा की बाल मिठाई मांगी थी। मैं उनके लिए मिठाई लेकर गया था। यह दिल को छू लेने वाला है कि उन्हें खिलाड़ियों की छोटी-छोटी बातें याद रहती हैं।


भारतीय टीम ने थॉमस कप के फाइनल मुकाबले में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर पहली बार यह खिताब जीता था। भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। भारत को थॉमस कप जिताने में कप्तान किदांबी श्रीकांत, चिराग-सात्विक के साथ ही युवा शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय की अहम भूमिका रही। प्रधानमंत्री ने श्रीकांत से उनके अनुभव भी पूछे और खिलाड़ियों को प्ररेत करने और खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए उनकी तारीफ भी की।


वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘हमारे बैडमिंटन चैंपियनों के साथ बातचीत हुई, जिन्होंने थॉमस कप और उबर कप के अपने अनुभव साझा किए हैं। खिलाड़ियों ने अपने खेल के विभिन्न पहलुओं, बैडमिंटन से परे जीवन और बहुत कुछ के बारे में बात की। देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.