पीएम मोदी ने कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया, कहा इससे खुलेंगी विकास की नई संभावनाएं

Updated on 20-10-2021 09:35 PM

कुशीनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बौद्ध धर्म के अनुयायियों के एक प्रमुखतीर्थस्थलकुशीनगर में 260 करोड़ रुपए की लागत से 589 एकड़ में बने अंतरराष्ट्रीय विमानतल का बुधवार सुबह उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुविधा एक प्रकार से बौद्ध समाज की श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है। पीएम मोदी ने इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत 12 अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया।


इस अवसर पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नए हवाई मार्गों के बारे में जानकारी देते हुए कहा उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए मार्गों को स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरु हो चुकी है। 50 से अधिक नए हवाईअड्डों या जो पहले सेवा में नहीं थे, उन्हें फिर से चालू किया गया है।


एयर इंडिया का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है। श्रीलंका का उच्-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरने वाले श्रीलंकाई सरकार के विमान में उच् स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बौद्ध भिक्षु भी शामिल रहे।


सीएम योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सौंपा गया है। इस हवाई अड्डे के बनने से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमोत्तर बिहार के विकास में मदद मिलेगी। इस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से केवल पर्यटन की असीम संभावनाएं पैदा होंगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक पावन स्थल उत्तर प्रदेश में हैं, लेकिन उनसे जुड़ी संभावनाओं का बेहतर उपयोग नहीं हो पाया है। हम प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने बौद्ध सर्किट में पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने और बौद्ध धर्म से जुड़े देशों को इस एयरपोर्ट के माध्यम से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा का अवसर दिलाने का वादा किया था और आज उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक हवाई अड्डे वाला राज्य बन गया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन के बाद 11 बजे महापरिनिर्वाण मंदिर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कुशीनगर में रामकोला रोड, नारायणपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और सवा एक बजे विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।


गौरतलब है कुशीनगर भगवान गौतम बुद्ध की निर्वाण स्थली है और प्रतिवर्ष यहां पर चीन, श्रीलंका, कम्बोडिया, थाईलैंड, जापान, मलेशिया, म्यांमार, कोरिया, लाओस, सिंगापुर, वियतनाम, ताइवान, नेपाल और भूटान से बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी आते हैं। बिहार की सीमा पर बसे कुशीनगर की दूरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 325 किलोमीटर की है। यहां अन्तरराष्ट्रीय स्तर का हवाईअड्डा बनने से देश-विदेश के पर्यटकों को आने में सुविधा होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.