'भारत माता की जय' के साथ ऑस्ट्रेलिया में हुआ पीएम मोदी का स्वागत, सिडनी में आज करेंगे भारतीयों को संबोधित

Updated on 23-05-2023 07:34 PM
सिडनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। मंगलवार को सुबह ऑस्ट्रेलिया की ग्रीन एनर्जी एंड टेक्नोलॉजी फर्म फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के साथ मुलाकात के बाद उनका यह दौरा शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने सिडनी में ऑस्ट्रेलियन सुपर के सीईओ पॉल श्रोडर से भी मुलाकात की। अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में पीएम मोदी सोमवार को पापुआ न्यू गिनी से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। अगले दो दिनों तक प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलियाई व्यापारियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।


भारतीय समुदाय के लोगों ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' जैसे नारों से किया। प्रधानमंत्री मंगलवार को सिडनी के ओलंपिक पार्क के कुडोस पार्क एरिना में आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इस समारोह में 25 हजार से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन-ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन कर रहा है। यह 2014 के बाद से पीएम मोदी का दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा- सम्मान की बात!

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने पीएम मोदी की यात्रा से पहले कहा कि मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह आर्थिक सहयोग के लिए दुनिया के प्रमुख मंच जी20 लीडर्स समिट के लिए सितंबर में नई दिल्ली जाने के लिए उत्सुक हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच का आपसी विश्वास समय के साथ सहयोग में बदला है, विशेष रूप से रक्षा और सुरक्षा मामलों पर।

ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर

'द ऑस्ट्रेलियन' अखबार के साथ एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को 'अगले स्तर' पर ले जाना चाहते हैं। 'खुले और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत' के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा, 'भारत का मानना है कि इन चुनौतियों का समाधान सिर्फ साझा प्रयासों से ही किया जा सकता है।' पीएम मोदी की तीन देशों की विदेशी यात्रा जापान से शुरू हुई थी जहां उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। यहां से वह पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे और सोमवार को वह सिडनी पहुंचे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.