पीएम मोदी के 'मन की बात' की अमेरिका में भी धूम, 200 से अधिक स्थानों पर सुनी गई 100वीं कड़ी

Updated on 02-05-2023 08:50 PM
वाशिंगटन: भारतीय समुदाय के संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो संबोधन की 100वीं कड़ी का जश्न मनाने के लिए अमेरिका में 200 से अधिक स्थानों पर 'मन की बात' सुनने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया। रेडियो संबोधन की विभिन्न कड़ियों में प्रधानमंत्री ने विश्व में रह रहे भारतीय समुदाय द्वारा किए गए योगदान पर प्रकाश डाला है। खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को न्यू जर्सी में एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों की एक बड़ी सभा में शामिल हुए।
संगठन 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा कि 'मन की बात' की 100वीं कड़ी से जुड़े कार्यक्रम रविवार को ग्रेटर वाशिंगटन डीसी क्षेत्र में 24 स्थानों पर आयोजित किए गए, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी और मैरीलैंड तथा वर्जीनिया जैसे दो पड़ोसी राज्य शामिल हैं। सिख समुदाय ने भी मैरीलैंड के एल्क्रिज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रसाद ने कहा, "कैलिफोर्निया से न्यू इंग्लैंड तक, मिशिगन से टेक्सास तक, नेवादा से मिड-अटलांटिक तक, लोगों ने हर जगह शिरकत की।"


अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल, भारतीय-अमेरिकी सीनेटर केविन थॉमस, इंडियन-अमेरिकन असेंबली वुमन जेनिफर राजकुमार और एडिसन के मेयर सैम जोशी तथा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित अतिथियों में शामिल थे। प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की नवीनतम कड़ी को सुनने के लिए समुदाय के नेता देश भर में 200 से अधिक स्थानों पर एकत्रित हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.