कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों को पीएम ने सराहा और किया सलाम

Updated on 10-10-2021 09:16 PM

नई दिल्ली देश के सुदूर अंचलों में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल पेश की जिसकी प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हेंसलामकिया।

 प्रधानमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से किए एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि विश्व का सबसे बड़ा एवं सबसे तेज टीकाकरण अभियान इन स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम के कारण ही आज सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है जो दुर्गम क्षेत्रों में भी बड़ा जोखिम उठा कर टीका लगाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित करने में इनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘देश के हर नागरिक का टीकाकरण सुनिश्चित करने में लगे सभी हितधारकों की ओर से किए जा रहे शानदार प्रयासों का यह महज एक उदाहरण है। भारत में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुटे सभी लोगों को सलाम।


जानकारी के लिए बता दें कि देश में शनिवार तक कोविड-रोधी टीके की 94.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार शाम सात बजे तक टीके की 60,66,412 खुराक दी गईं और देर रात तक पूरे आंकड़े प्राप्त होने के बाद दैनिक टीकाकरण की इस संख्या में इजाफा हो सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक जरिए के तौर पर टीकाकरण कवायद की नियमित रूप से समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि देश में इस वर्ष 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के साथ अभियान के पहले चरण की शुरुआत हुई थी। उसके बाद से प्राथमिकता के आधार पर पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.