अपराधों के प्रति जागरूकता लाने ग्राम बोदा में आयोजित “पुलिस जन चौपाल”.....

Updated on 25-09-2021 06:21 PM
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले रायगढ़ एवं उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती निकिता तिवारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24.09.2021 को थाना सरिया क्षेत्र के ग्राम बोदा में सरिया पुलिस द्वारा “पुलिस जन चौपाल” लगाया गया । जन चौपाल के मंच से डीएसपी श्रीमती निकिता तिवारी द्वारा इस प्रकार के आयोजन को आमजन व पुलिस के बीच सेतु का काम करना बताई तथा इस प्रकार के आयोजन से जागरूकता के साथ आमजन अपनी शिकायत व सुक्षाव बेझिझक पुलिस के समक्ष रखना बताई । उनके द्वारा ग्रामवासियों से उनकी कोई शिकायत व सुक्षाव की मांग की जिस पर ग्रामीणों द्वारा गांव के मुख्य मार्ग में स्टापर लगाने, आपसी झगड़ा-विवाद तथा दिगर विभाग से संबंधित लिखित आवेदन प्रस्तुत किये, झगड़ा विवाद तथा स्टापर लगाने संबंधी आवेदन पत्र का मौके पर थाना प्रभारी विवेक पाटले द्वारा उचित निराकरण किया गया तथा दिगर विभाग से संबंधित आवेदन को संबंधित विभाग प्रमुख के समक्ष प्रस्तुत करना बताये । 

          कार्यक्रम में डीएसपी निकिता तिवारी द्वारा ग्रामवासियों को वर्तमान चिटफंड कंपनियों,  द्वारा किस प्रकार लुभावन स्कीम बताकर लोगों को ठगा जा रहा है, इस पर विस्तार से जानकारी देकर बचाव के तरीके बताई । उन्होंने ऑनलाइन ठगी, मोबाइल ठगी, जेवर चमकाने के नाम पर ठगी, टावर लगाने के नाम पर ठगी, तथा मानव तस्करी, महिलाओं एवं बच्चों पर घटित गंभीर अपराध की जानकारी देते हुए गांव में संदिग्ध व्यक्ति, गांव में जुआ सट्टा, अवैध शराब बिक्री एवं फेरीवाले घूमने पर थाना में तत्काल सूचना देना बताई । उन्होने बच्चों को गुड टच बैड टच (आत्मरक्षा) आदि के बारे में समझाइश देकर जागरूक किया गया एवं बताया गया कि वर्तमान में महिला एवं बच्चों पर घटित अपराधों में शासन, प्रशासन, पुलिस संजीदा है, ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है । महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं सब की जिम्मेदारी है । 

      थाना प्रभारी सरिया विवेक पाटले द्वारा ग्रामवासियों को नशे से हो रहे परिवार के बिखराव को बताते हुये शराब व अन्य नशे से ग्रामीणों को दूर रहना बताये तथा सुरक्षित यात्रा एवं दुर्घटना से बचने के लिए शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई । उनके द्वारा सभी गांव में बीट अधिकारी व कर्मचारी भ्रमण पर रहने की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की सूचना एवं पुलिस सहायता के लिये संपर्क करने को कहा गया । जन चौपाल में ग्रामीण में काफी उत्साह देखा गया, चौपाल में सरिया थाना स्टाफ के साथ ग्राम के सरपंच, पंच, कोटवार, महिला समूह के सदस्यगण व करीब 200 से अधिक की संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.