पुलिस ने शुरू की मलाइका अरोड़ा के पिता की खुदकुशी की जांच, एक रात पहले घर आई थीं बेटियां, अमृता ने किया था बाय

Updated on 11-09-2024 01:57 PM
मलाइका अरोड़ा के घर में इस वक्त शोक की लहर है। उनके पिता अनिल अरोड़ा इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सातवीं मंजिल से अपने घर से कूदकर जान दे दी है। अनिल अरोड़ा की खुदकुशी की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री सकते में हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से मलाइका के पिता ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मलाइका की मां के घर पहुंच गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मार्किंग कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

सुबह 9 बजे अनिल अरोड़ा ने उठाया बड़ा कदम, एक पल में सब खत्म


खबर है कि आज बुधवार सुबह 9 बजे के करीब अनिल अरोड़ा ने इतना बड़ा कदम उठाया और अपनी जान दे दी। घटना के वक्त मलाइका पुणे में थीं और बताया जा रहा है कि वह मुंबई रवाना हो चुकी हैं। हालांकि, मामले की खबर लगते ही सबसे पहले मलाइका के एक्स हसबैंड वहां पहुंच गए हैं।


सलमान और अरबाज खान की बहन अलवीरा भी पहुंचीं


इसके अलावा सलमान और अरबाज खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी तुरंत मलाइका की मां के घर पहुंच गई हैं।


बीती रात घर पहुंची थीं बेटियां, अमृता ने किया था बाय


यहां ये भी बता दें कि बीती रात ही अनिल अरोड़ा की दोनों बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता मां के घर पहुंची थीं। इस मौके की कई झलकियां भी सामने आईं, जिसमें बेटी अमृता घर ती तरफ हाथ दिखाते हुए बाय करती दिखी थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.