महीने में 2 बार थाने, 21 बार तिरंगे को सलामी और भारत माता की जय... पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले पर कोर्ट का हंटर

Updated on 17-10-2024 11:44 AM
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाने के आरोपी भोपाल के एक व्यक्ति को सशर्त ज़मानत दे दी। शर्त के पालन में उसे महीने में दो बार पुलिस स्टेशन जाना होगा, 21 बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी और हर बार 'भारत माता की जय' कहना होगा।

21 बार तिरंगे को सलामी

पीठ ने आदेश दिया, जब तक मुकदमा खत्म नहीं हो जाता, तब तक आरोपी फैज़ल उर्फ़ फैज़ान को हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को मिसरोद थाने में पेश होना होगा, जहां मामला दर्ज है और 'भारत माता की जय' के नारे के साथ 21 बार भारतीय ध्वज को सलामी देनी होगी।

17 मई से हिरासत में आरोपी


अभियोजन पक्ष के अनुसार, फैज़ल ने 17 मई, 2024 को नारा लगाया था। उसे भोपाल में मिसरोद पुलिस ने 'शत्रुता को बढ़ावा देने' के लिए आईपीसी की धारा 153 के तहत गिरफ्तार किया था। तब से वह हिरासत में है।

सरकारी वकील ने किया जमानत का विरोध


फैज़ल के वकील ने माना कि उसने नारा लगाया था, लेकिन अदालत से कुछ सख्त शर्तों के साथ उसे ज़मानत देने की प्रार्थना की। सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि फैजल का आपराधिक इतिहास रहा है और उसने देश के खिलाफ नारे लगाकर गंभीर अपराध किया है।

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला


दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं और वह वीडियो में नारे लगाता भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, हाईकोर्ट ने उसे 50,000 रुपये के निजी मुचलके और ट्रायल कोर्ट में इतनी ही राशि की जमानत पर जमानत देने का फैसला किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.