तीन साल से एक ही जगह तैनात पुलिसकर्मी हटेंगे

Updated on 03-11-2021 11:56 PM

भोपाल पुलिस मुख्यालय का एक आदेश इन दिनों चर्चाओं में है। इस आदेश के तहत तीन साल से एक ही जगह पर तैनात पुलिस अफसरों कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। पीएचक्यू ने सभी जिलों के एसपी को आदेश भेजा है। 8 नवंबर तक प्रस्ताव भेजने को कहा है।

आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है जिसमें तीन साल से एक जगह पर पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले की बात कही है। इसके लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी किए गए हैं। इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर या समकक्ष स्तर के अधिकारी इस दायरे में आएंगे। आदेश के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 अक्टूबर 2021 को एक पत्र लिखकर आगामी पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने के लिए ये निर्देश दिए थे। इसके अलावा कमीशन ने निर्देश दिए थे कि थानों में खाली पदों का भरा जाना जरूरी है। अतिरिक्त पुलिस बल के माध्यम से थानों में खाली पदों की पूर्ति की जाए।

8 नवंबर तक भेजना होगा प्रस्ताव

पुलिस मुख्यालय के पत्र में सभी एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से सब इंस्पेक्टर  इंस्पेक्टर या समकक्ष स्तर का कोई अधिकारी इस दायरे में आता हो और यदि ऐसे अधिकारी पदस्थ हैं तो उनके ट्रांसफर के प्रस्ताव भेजकर उनकी जगह अन्य लोगों की पदस्थापना के बारे में भी प्रस्ताव भेजे जाएं। पुलिस मुख्यालय तक यह जानकारी 8 नवंबर तक भेजी जानी जरूरी है।

मनचाही जगह के लिए कर रहे जतन

इस आदेश के आने के बाद अब जिलों में ऐसे पुलिसॢमयों के रिकॉर्ड निकाले जा रहे हैं जो तीन साल से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। इनकी सूची तैयार कर प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। हालांकि कई जिलों में हाल ही में तबादले के चलते पुलिसॢमयों को इधर से उधर किया गया है ऐसे में संख्या कम ही रहेगी वहीं टीआई और डीएसपी रैंक के कुछ अधिकारी भी अपने तबादले के लिए मनचाही जगह तलाश रहे हैं और इसके लिए कोशिश भी कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दीपावली के बाद तबादलों का दौर शुरू हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.