मध्य प्रदेश में DA पर सियासत, केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता लेने पर अड़े कर्मचारी, हड़ताल की चेतावनी

Updated on 18-10-2024 11:38 AM
भोपाल: गुरुवार को प्रदेश भर के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भोपाल के अंबेडकर मैदान में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मुख्य मांग 7% महंगाई भत्ता (DA) देने की है। इसके अलावा पदोन्नति शुरू करने, पुरानी पेंशन बहाली जैसी 25 सूत्रीय मांगें भी शामिल हैं।

क्या कह रहे कर्मचारी

प्रदर्शन राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार DA बढ़ा चुकी है, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक DA नहीं बढ़ाया है। राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'केंद्र सरकार 4% के बाद अब 3% DA दे चुकी है। इससे प्रदेश के कर्मचारी कुल 7% DA में पीछे हो गए हैं।'

हड़ताल की चेतावनी


उन्होंने बताया कि पहले भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अब प्रदर्शन के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल पर विचार किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि केंद्र के मुकाबले राज्य कर्मचारियों का DA 7% कम है। केंद्र के कर्मचारियों को 53% DA मिल रहा है, जबकि राज्य के कर्मचारियों को 46%। इससे कर्मचारियों को हर महीने 1000 रुपये से लेकर 9500 रुपये तक का नुकसान हो रहा है।

केंद्र सरकार ने बुधवार को DA 3% बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इससे केंद्र के कर्मचारियों का DA 53% हो गया है। मार्च 2024 में राज्य सरकार ने DA में 4% की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद से DA नहीं बढ़ा है।

केंद्र के समान डीए देने की मांग

राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह, मप्र लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी, निगम मंडल के अनिल बाजपेयी समेत कई कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्र के समान DA देने की मांग की है।

सरकार ने मांगों को लेकर नहीं लिया ज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने कहा, 'केंद्र सरकार चार फीसदी के बाद अब तीन फीसदी महंगाई भत्ता दे चुकी है। प्रदेश के कर्मचारी कुल सात फीसदी महंगाई भत्ते में पीछे हो गए हैं। पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर भी सरकार ने मांगों को लेकर संज्ञान नहीं लिया है। अभी सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन किया है। इसके बाद भी मांगों निराकरण नहीं होता है, तो संघ के पदाधिकारी प्रदेश के मान्यता व गैर मान्यता प्राह्रश्वत कर्मचारी संगठनों के संयुत मोर्चा के साथ बैठक कर हड़ताल करने की रणनीति बनाएंगे।'

'कर्मचारियों को हो रहा नुकसान'


एसबी सिंह ने कहा, 'महंगाई छह फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी है। एक जुलाई 2024 से मिलने वाले महंगाई भत्ते के आदेश शीघ्र किए जाएं। महंगाई भत्ते के आदेश जारी नहीं होने से हर कर्मचारी को जुलाई 2024 से प्रतिमाह 620 से 5640 रुपए तक का नुकसान हो रहा है। अब केंद्र ने तीन फीसदी महंगाई भत्ता फिर बढ़ा दिया है। इसकी तुलना में कर्मचारियों को एक हजार से लेकर 9500 रुपए तक का नुकसान होगा।'

अब देखना होगा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को पूरा 7% DA देती है या नहीं। 4% DA देने पर सरकार पर हर साल लगभग 1440 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.