पोलार्ड , मोइन और सैम्स ने किया निराश

Updated on 23-04-2022 08:58 PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस 15 वें सत्र में महंगे दामों पर रखे गये विदेशी खिलाड़ी अब तक फ्लॉप रहे हैं। इसमें वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड से लेकर इंग्लैंड के मोईन अली और ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स जैसे खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में अब आने वाले मैचों में इन खिलाड़ियों को अपने चयन को सही साबित करना होगा।

कीरोन पोलार्ड :

कीरोन पोलार्ड विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल हैं। इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ रुपये में रखा था। पोलार्ड ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी ही बल पर टीम को जीत दिला सकते हैं पर इस सत्र में वह अब तक प्रभावी नहीं रहे हैं। पोलार्ड आईपीएल 2022 के 6 मैचों में कुल 82 रन ही बना पाये हैं। बल्लेबाजी के साथ ही वह गेंदबाजी में भी अपना असर नहीं दिखा पाये हैं।

डेनियल सैम्स :

ऑस्ट्रेलिया के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने घरेलू क्रिकेट लीग बीबीएल में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके आधार पर उन्हें आईपीएल में जगह मिली थी पर वह यहां नाकाम साबित हुए। सैम्स को मुंबई इंडियंस ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ इस गेंदबाज ने एक ही ओवर में 35 रन दे दिये। यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे महंगा ओवर था। इसके बाद से ही उन्हें चार मैचों में जगह नहीं मिली। तीन मैचों में भी वह एक ही विकेट ले पाये हैं। बल्लेबाजी में वह दो अंकों तक भी नहीं पहुंचे।

मोईन अली :

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 करोड़ रुपये में बरकरार खा था पर इस क्रिकेटर ने टीम को निराश ही किया। इस सत्र में मोईन ने 5 मैचों में 21.50 की औसत से 87 रन ही बनाये हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी वह अपना खाता नहीं खोल पाये। चेन्नई ने मोईन अली को दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी की जगह शामिल किया था पर यह उसके लिए फायदेमंद नहीं रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.