तीन दिनों में वर्ल्‍डवाइड 150 करोड़ पार हुई 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 2', पर हिंदी में हालत पस्‍त

Updated on 01-05-2023 08:04 PM
डायरेक्‍टर मण‍ि रत्‍नम की फिल्‍म 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन: पार्ट 2' भले ही हिंदी में बहुत अच्‍छी कमाई नहीं कर रही हो, लेकिन इसने मूल भाषा तमिल में अपनी पकड़ बना रखी है। शुक्रवार, 28 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने तीन दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर जहां करीब 80 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं ट्रेड एनालिस्‍ट रमेश बाला के मुताबिक, वर्ल्‍डवाइड फिल्‍म ने फर्स्‍ट वीकेंड में 150 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। च‍ियान विक्रम, ऐश्‍वर्या राय, कार्ति, जयम रवि और तृष्‍णा कृष्‍णन की यह फिल्‍म चोज राजवंश की कहानी पर आधारित है।
लायका प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन' का पहला पार्ट बीते साल 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुआ था। फिल्म कावेरी का बेटा कहलाने वाले महाप्रतापी चोल राजा अरुलमोरीवर्मन के सम्राट बनने की कहानी है। पोन्नियिन सेल्वन ने ही राजेंद्र प्रथम के नाम से चोल साम्राज्य पर शासन किया, जो कि आगे चोल के नाम से प्रसिद्ध हुए। 'PS 2' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्‍मों में शुमार है और इसका बजट करीब 500 करोड़ रुपये है। जाहिर तौर पर ऐसे में 'हिट' टैग लेने के लिए फिल्‍म को जमकर कमाई भी करनी होगी।

फर्स्‍ट वीकेंड में देश में 79.34 करोड़ का नेट कलेक्‍शन

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्‍स ऑफिस के गण‍ित का हिसाब रखने वाली वेबसाइट 'sacnilk' के मुताबिक, मण‍ि रत्‍नम की इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर देश में 24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। मूल रूप से तमिल में बनी यह फिल्‍म हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ में भी रिलीज हुई है। हालांकि, भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म को तमिल के अलावा दूसरी भाषाओं में बहुत ज्‍यादा रेस्‍पॉन्‍स नहीं मिला है। रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्‍म ने शनिवार को 26.2 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था। जबकि रविवार को तीसरे दिन इसने 29.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह तीन दिनों के पहले वीकेंड में फिल्‍म ने 79.34 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

हिंदी में तीन दिनों में सिर्फ 7 करोड़ की कमाई

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection All Languages: साल 1955 में मशहूर लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा इसी नाम से लिखे गए उपन्यास 'पोन्नियिन सेल्वन' की हालत हिंदी बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत अच्‍छी नहीं है। इस फिल्‍म ने फर्स्‍ट वीकेंड में हिंदी वर्जन से महज 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी तरह तेलुगू में इसने तीन दिनों में 7.37 करोड़ रुपये कमाए हैं। मलयालम वर्जन से 3.73 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जबकि कन्‍नड़ वर्जन में करीब 7 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। फिल्‍म ने तीन दिनों में सबसे ज्‍यादा 61.17 करोड़ रुपये रुपये तमिल वर्जन से कमाए हैं।

वर्ल्‍डवाइड 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 2' ने कमाए 150 करोड़

Ponniyin Selvan 2 Worldwide Collection: ट्रेड एनालिस्‍ट रमेश बाला ने इस बीच ट्वीट कर जानकारी दी है कि वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में भी 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन: पार्ट 2' अच्‍छा कारोबार कर रही है। इसने तीन दिनों में वर्ल्‍डवाइड 150 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। साल 2022 में रिलीज 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन: पार्ट 1' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस र 266.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि वर्ल्‍डवाइड उस फिल्‍म ने 488.36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था।

'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 2' को हिट होने के लिए करनी होगी मेहनत

मण‍ि रत्‍नम की पिछली फिल्‍म का बजट 250 करोड़ रुपये था। लेकिन इस बार भारी बजट को देखते हुए कमाई की रफ्तार का बढ़ना भी जरूरी है। सोमवार को मजदूर दिवस के कारण देश के कई राज्‍यों में सरकारी छुट्टी भी है, ऐसे में यह देखना दिलचस्‍प होगा कि 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 2' वीकडेज यानी सोमवार और इसके बाद बॉक्‍स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.