कंगाल पाकिस्तान हो गया बर्बाद, फैक्ट्रियां बंद कर रहीं अपना काम, जिन्ना के देश में बर्बादी का आलम देखिए

Updated on 13-02-2023 06:29 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। लोगों के पास खाने को नहीं है। लेकिन अब पैसे की कमी का सीधा असर पाकिस्तान के उद्योगों पर भी दिखने लगा है। देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। कई कंपनियों ने घोषणा की है कि वे अपना संचालन बंद कर रही हैं। पाकिस्तान में धागों के निर्माता और विक्रेता खालिद सिराज टेक्सटाइल मिल्स ने शुक्रवार को घोषणा की है कि 31 मार्च तक मिल बंद कर दी जाएगी।
मिल बंद होने के पीछे बाढ़ की तबाही और आयात प्रतिबंधों का हवाला दिया गया है। यह कंपनी पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर्ड है। स्टॉक एक्सचेंज को उसने एक नोटिस के जरिए यह जानकारी दी है। नोटिस में कहा गया, 'बाढ़ के कारण कपास की फसद बर्बाद हो गई। इसके अतिरिक्त राजनीतिक अव्यवस्था, आयात प्रतिबंध और रुपए की गिरती कीमतों ने स्थिति को और भी खराब किया है।' कंपनी ने कहा कि इन सभी कारकों के कारण महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। रुपया कमजोर हुआ है, कपास और बिजली की कीमत बढ़ी है।

टायर बनाने वाली कंपनी बंद

पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट देखा जा रहा है। राजनीतिक रूप से अस्थिरता देखी जा रही है। इस सब के बीच उसे एक भारी भरकम कर्ज लौटाना है। पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के चलते उसे आयात करने में मुश्किलें आ रही हैं। पाकिस्तान में टायर और ट्यूब बनाने वाली कंपनी घंधारा टायर एंड रबर कंपनी लिमिटेड (GTYR) ने 13 फरवरी से अपना प्रोडक्शन अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। हालांकि 20 फरवरी को वह इसे फिर शुरु करेगी।

कच्चा माल न आने से दिक्कत

कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसे लगातार कच्चा माल विदेशों से मंगाने में दिक्कतें हो रही हैं। उनके कंटेनर बंदरगाहों पर पड़े हुए हैं। लेकिन पेमेंट न होने से उन्हें क्लीयरेंस नहीं मिल रहा। कंपनी ने कहा है कि आगे का फैसला लेने के लिए वह कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखेंगे। कई रिपोर्ट्स कह चुकी हैं कि पाकिस्तान में आर्थिक संकट का सबसे बुरा असर टेक्सटाइल उद्योग पर पड़ेगा। इससे लगभग 70 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.