कंगाल पाकिस्तान ले रहा अपनी अंतिम सांसें! खाने के लाले और फैक्ट्रियां ठप्प... खतरे में मुल्क का आने वाला कल

Updated on 22-02-2023 07:23 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान मौजूदा समय में भारी कर्ज तले दबा हुआ है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार सिकुड़ता जा रहा है। 1947 में अस्तित्व में आने के बाद पाकिस्तान के हालत इस समय सबसे बुरी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हाल ही में घोषणा की कि वह संभवतः पाकिस्तान को और अधिक कर्ज नहीं दे पाएगा क्योंकि देश पर पहले ही बड़ा कर्ज है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि आपको पता होगा कि पाकिस्तान दिवालिया होता जा रहा है। हम पहले ही एक दिवालिया हो चुके देश में रह रहे हैं।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है और लोगों को अब और अधिक चिंता हो रही है। पाकिस्तान में संकट अब इतना गंभीर हो चुका है कि कई बड़ी कंपनियों ने घोषणा की है कि वे पाकिस्तान में अपना संचालन रोक देंगे। इस घोषणा के पीछे कच्चे माल और विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी जिम्मेदार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने पुर्जों की कमी के चलते अपने प्लांट को 21 फरवरी को बंद कर दिया है।

250 में दूध, 780 में चिकन

मौजूदा संकट 1971 के पाकिस्तानी संकट जैसा प्रतीत हो रहा है, जब पड़ोसी देश भारत के खिलाफ युद्ध हार गया था। इसी साल बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। इन सब में सबसे ज्यादा पिस रही है पाकिस्तानी जनता जो आसमान छू रही महंगाई के चलते किल्लतों से जूझ रही है। पाकिस्तान में दूध 250 रुपए/लीटर और चिकन 780 रुपए/किग्रा के दाम पर बिक रहा है। आईएमएफ ने पाकिस्तान को आर्थिक संकट के बीच भूख से मर रहे गरीबों को बचाने के लिए अमीरों पर टैक्स लगाने का सुझाव दिया है।

भविष्य पर लगा सवालिया निशान

पाकिस्तान में पहले आटे के लिए भगदड़ देखी जा चुकी है। विश्लेषकों का अनुमान है कि जल्द ही ऐसी स्थिति पेट्रोलियम और अन्य बुनियादी चीजों के लिए भी पैदा हो सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम कृषि पर भी असर डालेंगे। शहबाज सरकार ने लग्जरी सामान का आयात पहले ही बंद कर दिया है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 3.19 बिलियन डॉलर पर गया। दावा किया जा रहा है कि यह दो हफ्ते से ज्यादा नहीं चलेगा। वर्तमान संकट पाकिस्तान के भविष्य पर सवालिया लगाता है कि अब आगे क्या होगा?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.