कंगाल पाकिस्तान को जून तक चुकाना होगा 3 अरब डॉलर का कर्ज, अब क्या करेंगे बड़बोले शहबाज शरीफ

Updated on 23-03-2023 07:35 PM
इस्लामाबाद: कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को अगले तीन महीनों में 3 अरब डालर का कर्ज चुकाना होगा। इस बीच पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के पास मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घटता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चीन ने 2 अरब डॉलर के सेफ डिपॉजिट के रोलओवर के लिए अपनी सहमति दे दी है। चीन के इस फैसले से कंगाल पाकिस्तान को थोड़ी बहुत राहत जरूर मिल गई है, लेकिन संकट अब भी पूरी तरह टला नहीं है। 10 मार्च 2023 को पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 4.3 अरब डॉलर था।

पाकिस्तान को जून तक चुकाने हैं 3 अरब डॉलर


स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, देश को मौजूदा तिमाही (अप्रैल-जून) में 3 अरब डॉलर के अपने बाहरी ऋण दायित्वों का भुगतान करना है। इस भुगतान को पाकिस्तान तभी कर सकता है, जब उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से बेलआउट पैकेज मिल जाए। अगर आईएमएफ से कर्ज नहीं मिलता है तो पाकिस्तान को किसी दूसरे माध्यम से कर्ज की तलाश करनी होगी। पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अगर प्लान ए काम नहीं करता है तो हम प्लान बी तैयार करेंगे। प्लान ए आईएमएफ कार्यक्रम को पुनर्जीवित करना है।

    मई 2023 में देना होगा 753 मिलियन डॉलर


    द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान को अप्रैल 2023 में मूलधन और मार्क-अप राशि के रूप में 3.16 अरब डॉलर का भुगतान करना होगा। मई 2023 में यह बाहरी ऋण चुकाने की राशि बढ़कर 753 मिलियन डॉलर हो जाएगी। जून 2023 में कुल बाहरी ऋण चुकौती आवश्यकताएं 1.894 अरब डॉलर तक बढ़ जाएंगी। पाकिस्तान के बाहरी कर्ज के भुगतान में आईएमएफ से मिले कर्ज का ब्याज और मूलधन शामिल नहीं है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कर्ज की यह राशि विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के कारण भिन्न हो सकती हैं।

    दोहरे संकट का सामना कर रहा पाकिस्तान


    पाकिस्तान इस समय दोधारी तलवार के हमले का सामना कर रहा है। पाकिस्तान को एक तरफ रोलओवर सहित 23 अरब डॉलर के बाहरी कर्ज को चुकाना होगा, वहीं दूसरी ओर विदेशी ऋण के रूप में डॉलर लाने की क्षमता भी काफी कम हो गई है। चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान की कुल बाहरी कर्ज की आवश्यकताएं 23 बिलियन डॉलर हैं। चालू वित्त वर्ष की चालू तिमाही (जनवरी-मार्च) की अवधि में पाकिस्तान को बाहरी कर्ज को चुकाने के लिए 5.462 बिलियन डॉलर चुकाना था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.