आईएमएफ से डील न हुई तो कंगाल पाकिस्तान नहीं लौटा सकेगा कर्ज... अमेरिकी बैंक ने दी बड़ी चेतावनी

Updated on 14-03-2023 10:06 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति में उसकी मदद सिर्फ IMF का लोन कर सकता है। अगर आईएमएफ का लोन उसे नहीं मिलता है तो संभव है कि वह कर्ज वापसी ही न कर सके। बैंक ऑफ अमेरिका ने यह चेतावनी दी है। वहीं रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि पाकिस्तान IMF के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब है। हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि चीन एक करीबी सहयोगी है जो पाकिस्तान की इस स्थिति में मदद कर सकता है। बैंक के विशेषज्ञों की टीम में शामिल अर्थशास्त्री कैथलीन ओह ने लिखा, 'चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेनदार है, इसलिए वही सही मायने में मदद कर सकता है।'
बैंक की रिपोर्ट को ब्लूमबर्ग समाचार एजेंसी ने जारी किया है। इसमें कैथलीन ने कहा कि जब तक जल्द भुगतान नहीं होता, तब तक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हफ्तों के बातचीत के बाद भी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पाकिस्तान को IMF की अगली किस्त मिलेगी या नहीं। पाकिस्तान ने आईएमएफ लोन के लिए टैक्स वृद्धि, बिजली सब्सिडी खत्म करने समेत तमाम शर्तों को माना है। गुरुवार को पाकिस्तान के वित्त सचिव हमीद याकूब शेख ने दावा किया कि अगले कुछ दिनों में एक समझौता होने की संभावना है।

तीन अरब डॉलर का चुकाना है कर्ज

पाकिस्तान स्टेट बैंक के गवर्नर जमील अहमद ने पिछले सप्ताह कहा था कि पाकिस्तान को जून तक तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की जरूरत है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन के इंडस्ट्रियल और कॉमर्शिल बैंक से मिला लोन पाकिस्तान पर दबाव को कम करने में मदद कर रहा है। वहीं, फिच रेटिंग एजेंसी ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में चेतावनी दी कि पाकिस्तान का डिफॉल्ट होना एक बड़ी संभावना है।

जल्द हो सकती है डील

फिच के निदेशक क्रिजनिस क्रस्टिन्स के मुताबिक पाकिस्तान के डिफॉल्ट होने की संभावना है, लेकिन यह 50 फीसदी से कम है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तानी रुपया तेजी से अपना मूल्य खो रहा है। लेकिन अगर आईएमएफ से लोन न मिला तो आने वाले दिनों में इसमें और भी गिरावट दिख सकती है। हालांकि अमेरिका के राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि आईएमएफ से जल्द ही लोन मिल सकता है। पिछले सप्ताह वित्त मंत्री इशार डार ने भी इसकी उम्मीद जताई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.